Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • BHOPAL CRIME: मेडिकल सप्लाई की आड़ में करोड़ों की बोगस बिलिंग, विदेशी कनेक्शन और रिटायर्ड अफसरों से सांठगांठ उजागर
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

BHOPAL CRIME: मेडिकल सप्लाई की आड़ में करोड़ों की बोगस बिलिंग, विदेशी कनेक्शन और रिटायर्ड अफसरों से सांठगांठ उजागर

divya mistry September 3, 2025

BHOPAL CRIME: भोपाल स्थित साइंस हाउस मेडिकल प्राइवेट लिमिटेड (SHMPL) पर आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई में टैक्स चोरी और फर्जी बिलिंग का जाल सामने आया है। जांच के दौरान कंपनी के संचालक जितेंद्र तिवारी और उनके परिजनों से जुड़े ठिकानों से एक करोड़ रुपये नकद जब्त किए गए हैं, जबकि 20 बैंक लॉकर सील किए गए। आयकर अफसर इन लोगों के बैंक खातों में जमा बड़ी रकम के स्रोतों की जांच कर रहे हैं। नकदी और ज्वेलरी के वेरिफिकेशन के लिए बैंक अधिकारियों को भी बुलाया गया है।

BHOPAL CRIME
BHOPAL CRIME

BHOPAL CRIME: खरीद-बिक्री की और टैक्स चोरी को अंजाम दिया

यह कार्रवाई सिर्फ भोपाल तक सीमित नहीं रही। विभाग ने इंदौर, मुंबई और अन्य शहरों में 30 से अधिक स्थानों पर छापे मारे हैं। यह छापेमारी अभी भी जारी है। जांच में सामने आया है कि SHMPL ने कई फर्जी कंपनियों के नाम पर बोगस सप्लाई दिखाकर भुगतान लिया है। संचालकों ने इन शेल कंपनियों में खुद या परिजनों को डायरेक्टर बनाकर कागजी खरीद-बिक्री की और टैक्स चोरी को अंजाम दिया।

BHOPAL CRIME: रियल एस्टेट में निवेश की भी पुष्टि हुई है

आयकर अधिकारियों को मेडिकल उपकरण कारोबारी राजेश गुप्ता के यहां से विदेशी कारोबार से जुड़े दस्तावेज भी मिले हैं। लालघाटी स्थित उनके आवास से मिले कागजों में चाइना से कनेक्शन के संकेत हैं। अब इस पूरे मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की एंट्री भी तय मानी जा रही है। आय से अधिक संपत्ति मामले में इन व्यापारियों द्वारा रियल एस्टेट में निवेश की भी पुष्टि हुई है।

BHOPAL CRIME: डीजी बिजॉय कुमार पांडा ने अंजाम दिया

BHOPAL CRIME
BHOPAL CRIME

जांच में यह भी सामने आया है कि इन कारोबारियों के रिटायर्ड आईएएस अधिकारियों से गहरे संबंध रहे हैं। इन्हीं के जरिए इन्हें नियमों को ताक पर रखकर स्वास्थ्य विभाग से बड़े सप्लाई ऑर्डर मिलते रहे। विभाग अब इन अफसरों की भूमिका भी खंगाल रहा है। बताया जा रहा है कि इस कार्रवाई की योजना पूर्व इन्वेस्टिगेशन डीजी ने बनाई थी, लेकिन तबादले के कारण इसे मौजूदा डीजी बिजॉय कुमार पांडा ने अंजाम दिया।

BHOPAL CRIME: पूछताछ और सख्त कार्रवाई की जाएगी

आयकर विभाग की यह कार्रवाई देश के सरकारी अस्पतालों में दवा और उपकरण सप्लाई करने वाली कंपनियों के नेटवर्क को उजागर करती है, जहां फर्जीवाड़ा कर करोड़ों का गबन किया जा रहा था। भारी मात्रा में टैक्स चोरी के दस्तावेज बरामद हुए हैं और इनकी बारीकी से जांच के बाद विस्तृत रिपोर्ट CBDT को सौंपी जाएगी। इसके आधार पर दोषियों से पूछताछ और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: BABA BAGESHWAR PADYATRA: बाबा बागेश्वर की पदयात्रा की तैयारियां जोरो पर, साथ चलने वाले जान ले नियम और शर्तें….
Next: Sonakshi Sinha Post Viral: सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर ब्रांड्स को लगाई फटकार, एक्ट्रेस का पोस्ट वायरल!

Related Stories

होलिका दहन
  • मध्य प्रदेश

भद्रा के चलते आज देर रात होगा होलिका दहन,  हुरियारों की टोलियां तैयार, बाजार सतरंगी

Narendra Singh March 2, 2026
Husband Wife Suicide CG
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Husband Wife Suicide CG: दंपत्ति ने एक ही फंदे पर लगाई फांसी!

Hema Gupta March 2, 2026
Mp Accident Deaths News
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

Mp Accident Deaths News: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दंपत्ति की मौत!

Hema Gupta March 2, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्री राव राजकुमार यादव के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का किसान कल्याण वर्ष में जनजाति लोक उत्सव भगोरिया के अवसर पर बड़वानी के नागलवाड़ी में आयोजित प्रदेश की पहली कृषि कैबिनेट के आयोजन पर जनजाति बंधुओ ने पारंपरिक रूप से स्वागत किया।
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र ईदगाह हिल्स पहुँचकर पूर्व विधायक चंदेरी श्री राजकुमार सिंह यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भद्रा के चलते आज देर रात होगा होलिका दहन,  हुरियारों की टोलियां तैयार, बाजार सतरंगी
  • Husband Wife Suicide CG: दंपत्ति ने एक ही फंदे पर लगाई फांसी!
  • Mp Accident Deaths News: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दंपत्ति की मौत!
  • डॉ मोहन सरकार की पहली कृषि कैबिनेट बैठक आज,सीएम डॉ मोहन यादव करेंगे अध्यक्षता
  • होली के बाद मिल सकता है निगम-मंडलों का तोहफा, दिल्ली दौरे से तेज हुई सियासी सुगबुगाहट
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.