Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Bhopal constable viral video: भोपाल में कॉन्स्टेबल की पिटाई का वीडियो वायरल, पति ने लगाए अवैध संबंध के गंभीर आरोप
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

Bhopal constable viral video: भोपाल में कॉन्स्टेबल की पिटाई का वीडियो वायरल, पति ने लगाए अवैध संबंध के गंभीर आरोप

Aditya Mishra July 17, 2025

कोलार थाने के कॉन्स्टेबल पर मारपीट और धमकी का आरोप

Bhopal constable viral video: भोपाल के कोलार थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है…. जहां कॉन्स्टेबल गिरिराज सिंह की एक व्यक्ति द्वारा पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पिटाई करने वाले युवक का आरोप है कि कॉन्स्टेबल ने उसकी पत्नी को भड़काकर अलग कर दिया और दोनों के बीच अवैध संबंध है। युवक का दावा है कि उसने कॉन्स्टेबल और अपनी पत्नी को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा था। इस दौरान कॉन्स्टेबल ने उस पर हमला किया और मारपीट की। युवक ने कोलार थाने में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश तो की लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उसने पुलिस कमिश्नर कार्यालय में शिकायत की लेकिन अब तक कॉन्स्टेबल के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

पति का बयान… पत्नी के साथ बढ़ीं कॉन्स्टेबल की नजदीकियां

युवक… जो पेशे से ड्राइवर है ने बताया कि उसकी पत्नी बंगलो में काम करती थी और महिला सशक्तिकरण कार्यक्रमों के लिए कोलार थाने जाती थी। इस दौरान कॉन्स्टेबल गिरिराज सिंह की उसकी पत्नी से नजदीकियां बढ़ गईं। युवक ने कहा कि उसकी ड्यूटी के कारण उसे अक्सर कई दिनों तक घर से बाहर रहना पड़ता था और इसी का फायदा उठाकर कॉन्स्टेबल उनके घर आता-जाता था। युवक का आरोप है कि कॉन्स्टेबल ने उसकी न रहने में उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध बनाए।

कॉन्स्टेबल गिरिराज सिंह।

कमरे में आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए

महिला के पति ने बताया कि 24 जून को उसने अपनी पत्नी का पीछा किया और पता चला कि कॉन्स्टेबल ने एक कॉलेज में किराए का कमरा ले रखा था… जहां उसकी पत्नी उससे मिलने गई थी। युवक ने अपने 15 साल के बेटे को बुलाकर वीडियो बनाने को कहा और दोनों को कमरे में आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। इस दौरान कॉन्स्टेबल ने युवक के सीने पर मुक्का मारा और मारपीट की। झड़प के बीच युवक की पत्नी मौके से भाग गई। युवक ने बताया कि जब वह कोलार थाने में शिकायत करने गया तो पुलिस ने उसकी बात नहीं सुनी।

पुलिस की निष्क्रियता और धमकियों का सिलसिला

Bhopal constable viral video: युवक ने कोलार थाने की निष्क्रियता के बाद डीजीपी जनसुनवाई, पुलिस कमिश्नर, और डीसीपी कार्यालय में शिकायत दर्ज की लेकिन अब तक कॉन्स्टेबल गिरिराज सिंह के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। युवक का आरोप है कि कॉन्स्टेबल उसे और उसके बेटे को लगातार जान से मारने की धमकी दे रहा है। इस मामले ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने इस घटना को और चर्चा में ला दिया है। अब देखना होगा कि क्या इस मामले में पुलिस के बड़े अधिकारी इस पर कब अमल करते हैं।

About the Author

Aditya Mishra

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: “aaj ka rashifal in hindi:17 july 2025, मेष से मीन तक जानें अपना दिन | Daily horoscope”
Next: ENG vs IND Women 1st ODI: भारतीय विमेंस टीम ने इंग्लैंड को 4 विकेट से हराकर वनडे सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त!

Related Stories

सीएम कैबिनेट
  • मध्य प्रदेश

2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार

Narendra Singh March 1, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल
  • मध्य प्रदेश

CM डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल और कछुए, बोले- वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता

divya mistry March 1, 2026
मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे
  • मध्य प्रदेश

मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित

Rohan Umak March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.