Bhopal chori: राजधानी भोपाल के बोर्ड ऑफिस के करीब स्थित इंडियन कॉफी हाउस में चोरों ने धावा बोलकर 60 हजार रुपए कैश चोरी कर लिए। आरोपियों ने पड़ोस की दो और दुकानों के ताले तोड़े और सामान चोरी कर लिया। ये वारदात गुरुवार रात देर रात की है।
read more: ट्रेन-प्लेटफॉर्म के बीच युवक:रेलवे-स्टेशन का दिल दहला देने वाला VIDEO

read more: 4 दिन चलेगा स्कूल चले हम अभियान,CM डॉ मोहन ने किया शुभारंभ
Bhopal chori: पुलिस को सूचना दी
बता दें की सुबह करीब 9 बजे कर्मचारी रेस्टोरेंट को खोलने पहुंचे तो लॉक टूटा मिला। और जब अंदर चेक किया तो 60 हजार रुपए गायब मिले। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले
वहीं, रेस्टोरेंट के पड़ोस में स्थित 2 अन्य दुकानों के भी बदमाशों ने ताले चटका दिए। पुलिस को किसी बाहरी गैंग पर चोरी का संदेह है। आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।और जांच कर रही है।
READ MORE: मुक्तिधाम से हड्डियां-राख जब्त: अब होगी मामले का जांच,हत्या या हादसा
