Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Bhopal brother kills brother: जीस-शर्ट पहनने पर हुआ झगड़ा, बड़े भाई ने छोटे भाई की कर दी हत्या!
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

Bhopal brother kills brother: जीस-शर्ट पहनने पर हुआ झगड़ा, बड़े भाई ने छोटे भाई की कर दी हत्या!

himani Shrotiya May 26, 2025

Bhopal brother kills brother: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भाई-भाई के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। भीमनगर इलाके में मामूली से विवाद ने इतना खौफनाक मोड़ ले लिया कि बड़े भाई ने अपने ही सगे छोटे भाई का गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी। यह सनसनीखेज वारदात रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात को अंजाम दी गई, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

जींस और शर्ट पहनने पर हुई कहासुनी

जानकारी के अनुसार, भीमनगर में रहने वाले दो भाई ओमकार गिरी और विवेक गिरी – शादी और पार्टी समारोहों में वेटर का काम करते थे। रविवार की रात करीब 1 बजे विवेक काम से वापस लौटा था और उसने अपने बड़े भाई ओमकार की जींस और शर्ट पहन रखी थी। इसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया।

Read More: FIRING NEWS: मुरैना फिर गोलियों की तड़तड़ाहट, चाचा-भतीजे की मौत

भाई पर किया चाकू से वार

पुलिस के मुताबिक, कपड़ों के इस मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। गुस्से में तमतमाए ओमकार ने घर में रखे चाकू से अपने छोटे भाई विवेक की गर्दन पर वार कर दिया। वार इतना घातक था कि विवेक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद ओमकार मौके से फरार हो गया।

Bhopal brother kills brother: आरोपी भाई गिरफ्तार

इधर, चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। अरेरा हिल्स थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। कुछ घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपी ओमकार गिरी को भोपाल रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

जांच में लगी पुलिस

घटना की पुष्टि करते हुए अरेरा हिल्स पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था, जिसके बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या इस मामूली विवाद के पीछे कोई अन्य गहरी पारिवारिक रंजिश थी या मामला वास्तव में कपड़ों को लेकर ही था।

Bhopal brother kills brother: इस खौफनाक घटना के बाद स्थानीय लोग भी स्तब्ध हैं। पड़ोसियों का कहना है कि दोनों भाई अक्सर साथ में काम पर जाते थे और मामूली नोकझोंक के अलावा कभी ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला। लेकिन रविवार की रात जो कुछ हुआ, उसने सभी को हिलाकर रख दिया। भोपाल पुलिस अब इस मामले को गंभीरता से जांच रही है और आरोपी से पूछताछ कर यह जानने की कोशिश कर रही है कि हत्या की इस सनक के पीछे कोई और कारण तो नहीं था।

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: “पुतिन पूरी तरह पागल हो गए हैं”: ट्रम्प ने यूक्रेन पर रूस के हमलों के बाद किया कड़ा हमला, जो बुरा है उसे कहने की धमकी
Next: यूपी पुलिस भर्ती 2021: इलाहाबाद हाईकोर्ट का आदेश, EWS वर्ग में महिलाओं के लिए 20% क्षैतिज आरक्षण सुनिश्चित करने का निर्देश

Related Stories

Raipur Wife Plots Husband Murder
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!

Hema Gupta March 1, 2026
शिक्षकों की कमी
  • मध्य प्रदेश

MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा

Narendra Singh March 1, 2026
बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • मध्य प्रदेश

electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र

Narendra Singh March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Holika Dahan 2026 Date: क्या आप भी हैं कंफ्यूज? कब है होलिका दहन तो ये खबर आपके लिए…
  • Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
  • ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.