कांग्रेस पर सीएम ने लगाए गंभीर आरोप

BHOPAL BJP: सीएम डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर डॉ. भीमराव अंबेडकर के प्रति दुर्भावना का आरोप लगाते हुए कहा कि बाबा साहब हमेशा वंचित वर्ग के हितों की बात करते रहे लेकिन नेहरू जी ने उनका हमेशा विरोध किया। डॉ. यादव ने आरोप लगाया कि नेहरू ने अंबेडकर को वित्त और उद्योग मंत्रालय जैसे महत्वपूर्ण विभाग नहीं दिए बल्कि उन्हें केवल कानून मंत्रालय सौंपा और वहां भी उनका काम करने नहीं दिया गया।
सीएम ने 1952 के चुनाव का जिक्र किया

BHOPAL BJP: सीएम ने कहा कि अंबेडकर निचले तबके की आवाज उठाते थे लेकिन कांग्रेस ने उन्हें कभी कुछ कहने का मौका नहीं दिया। डॉ. यादव ने 1952 के चुनाव का उदाहरण देते हुए कहा कि उस समय के प्रधानमंत्री ने अंबेडकर को चुनाव हारवाया। काजोलकर जी को एक बार चुनाव लड़ा लेकिन उन्हें पद्मविभूषण से नवाजा गया जबकि कांग्रेस अब किस मुँह से बात कर रही है इसका जवाब देना चाहिए।
बाबा साहेब को कांग्रेस ने सम्मान नहीं दिया-सीएम

BHOPAL BJP: इसके अलावा डॉ. यादव ने यह भी कहा कि इंदिरा गांधी और राजीव गांधी को भारत रत्न मिला लेकिन बाबा साहब अंबेडकर को यह सम्मान नहीं दिया गया। उन्होंने यह भी कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल और अब्दुल कलाम आज़ाद को भी भारत रत्न से सम्मानित नहीं किया गया। अंत में डॉ. यादव ने यह भी याद दिलाया कि अटल बिहारी वाजपेयी ने बाबा साहब अंबेडकर और अब्दुल कलाम को भारत रत्न से नवाजा।
