bhopal-big-breaking-chinese-drone-found-in-bhopal-central-jail-investigation-ongoing

Bhopal Big Breaking: भोपाल सेंट्रल जेल में मिला चाइनीज ड्रोन, जांच जारी

By : Aditya Mishra
Bhopal Big Breaking: भोपाल सेंट्रल जेल में मिला चाइनीज ड्रोन, जांच जारी

जेल प्रशासन ने गांधी नगर थाना को दी जानकारी

चाइनीज ड्रोन की फोटो।

Bhopal Big Breaking: भोपाल सेंट्रल जेल में बुधवार दोपहर एक चाइनीज ड्रोन मिलने से हड़कंप मच गया। जेल में गश्त कर रहे एक प्रहरी ने निर्माणाधीन नवीन ब खंड के पास एक ड्रोन को देखा जिसे उसने तुरंत उठाकर वरिष्ठ अधिकारियों के हवाले कर दिया। घटना की जानकारी जेल प्रशासन ने गांधी नगर थाना को दी है।

3:45 बजे की घटना

Bhopal Big Breaking: जेल अधीक्षक राकेश भांगरे ने बताया कि यह घटना 3:45 बजे हुई जब प्रहरी सोनवार चौरसिया गश्त पर था। उसे ड्रोन हनुमान मंदिर के पीछे की ओर पड़ा मिला। ड्रोन में फिलहाल कोई संदिग्ध वस्तु नहीं पाई गई है और इसकी तकनीकी जांच जारी है। इस संबंध में डीजी जेल, डीजीपी, कंट्रोल रूम और स्थानीय पुलिस को सूचित कर दिया गया है। जल्द ही ड्रोन को पुलिस के हवाले किया जाएगा।

भोपाल सेंट्रल जेल में 69 आतंकवादी बंद है

Bhopal Big Breaking: भोपाल सेंट्रल जेल में वर्तमान में 69 आतंकवादी बंद हैं जिनमें SIMI, PFI,HUT,JMB और ISIS के आतंकी शामिल हैं। इन आतंकियों को उच्च सुरक्षा वाली कोशिकाओं में रखा जाता है और उनकी निगरानी कड़ी होती है।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर