Bhopal bank: राजधानी भोपाल के पिपलानी इलाके में दिनदहाड़े बैंक लूटने की कोशिश का मामला सामने आया है। एक छात्र मिर्च पाउडर और स्प्रे लेकर बैंक में घुसा और कर्मचारियों को धमकाने लगा। लेकिन सतर्क कर्मचारियों और ग्राहकों ने उसे घेर लिया जिसके बाद वह अपनी बाइक छोड़कर भाग खड़ा हुआ।
CCTV के आधार पर पकड़ाया आरोपी

Bhopal bank: घटना के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान की और देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी छात्र बीएएमएस कर रहा है और उसने ऑनलाइन गेमिंग में लाखों रुपये गंवा दिए थे। इसी नुकसान की भरपाई के लिए उसने बैंक लूटने की योजना बनाई थी।
इंटरनेट से सीखा था कैसे लूटे बैंक

Bhopal bank: सूत्रों के अनुसार छात्र ने इंटरनेट पर बैंक लूटने के तरीके खोजे थे और मिर्च पाउडर व स्प्रे के इस्तेमाल से लूट की योजना बनाई थी। लेकिन उसकी हरकतों को भांपकर बैंक कर्मचारियों ने सतर्कता दिखाई और उसे भागने पर मजबूर कर दिया।
पूरे मामले पर पुलिस कमिश्नर का बयान

Bhopal bank: पुलिस ने मौके से आरोपी की बाइक जब्त कर ली है और मामले की जांच जारी है। पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने बताया कि आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है और उसके किसी साथी के शामिल होने की भी पड़ताल की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
