राइफल से युवकों ने की तीन हवाई फायरिंग
Bhopal Ayodhya Nagar firing: खबर राजधानी भोपाल से है जहां भोपाल के अयोध्यानगर थाना क्षेत्र में रात 3 बजे एक एसयूवी कार में सवार होकर पहुंचे चार युवकों ने कॉलोनी में घुसकर 12 बोर की लाइसेंसी राइफल से तीन हवाई फायर किए।
रहवासियों ने पुलिस को दी सूचना
फायरिंग की आवाज से शीतल पैराडाइज कॉलोनी के रहवासी दहशत में आ गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। अयोध्यानगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मुख्य आरोपी अनिकेत ठाकुर (23) को गिरफ्तार कर लिया।
जन्मदिन मनाने आए थे दोस्त के घर युवक

अनिकेत रायसेन जिले का रहने वाला है और बताया जा रहा है कि वह खुद को जमींदार बताता है। उसके साथ तीन दोस्त भी थे। ACP अक्षय चौधरी के मुताबिक, हमें कॉलोनी से हवाई फायरिंग की शिकायत मिली थी।
read more: भोपाल में सौ साल के रिटायर्ड DGP के साथ मारपीट, केयरटेकर ने किया हमला
Bhopal Ayodhya Nagar firing: जांच में सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और आरोपी की पहचान कर उसे रायसेन से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी दोस्त का जन्मदिन मनाने आया था, लेकिन दोस्त घर पर नहीं मिला, तो कॉलोनी में हंगामा कर दिया।
