bhopal airport udaan yatri cafe: भोपाल के राजा भोज हवाई अड्डे से सफर करने वाले यात्रियों के लिए जल्द राहत भरी खबर आ सकती है। एयरपोर्ट पर 10 रुपए की चाय और 20 रुपए तक का सस्ता नाश्ता उपलब्ध कराने की तैयारी चल रही है। इसके लिए ‘उड़ान यात्री कैफे’ शुरू करने का प्रस्ताव मुख्यालय भेज दिया गया है.अगर प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाती है तो एयरपोर्ट पर तय दरों पर चाय-नाश्ता और बेसिक खाने की चीजें उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे यात्रियों को महंगे फूड काउंटरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा, और सफर थोड़ा किफायती भी लगेगा।
bhopal airport udaan yatri cafe: ‘उड़ान यात्री कैफे’ के लिए प्रस्ताव
राजा भोज एयरपोर्ट के डायरेक्टर रामजी अवस्थी के मुताबिक नागरिक उड्डयन मंत्रालय की नीति के तहत ‘उड़ान यात्री कैफे’ देश के कई एयरपोर्ट पर शुरू किए जा रहे हैं। इसी योजना के तहत भोपाल एयरपोर्ट को भी अगले चरण में शामिल करने का प्रस्ताव भेजा गया है.उन्होंने बताया कि मुख्यालय से मंजूरी मिलते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। टेंडर में साफ तौर पर तय रहेगा कि फूड काउंटर पर कुछ जरूरी खाद्य पदार्थ निर्धारित दरों पर ही बेचे जाएंगे।
bhopal airport udaan yatri cafe: चाय, समोसा, इडली-सांभर तक कीमत तय
‘उड़ान यात्री कैफे’ शुरू होने के बाद यात्रियों को कई चीजें तय दरों पर मिल सकेंगी। प्रस्ताव के अनुसार इन चीजों को कम कीमत पर उपलब्ध कराया जाएगा। चाय लगभग 10 रुपए, कॉफी, पानी, समोसा और कचोरी, इडली-सांभर, बेसिक थाली जैसे साधारण भोजन. इस व्यवस्था का मकसद यह है कि एयरपोर्ट पर आने वाले आम यात्रियों को भी सस्ता और भरोसेमंद भोजन मिल सके।
बड़े एयरपोर्ट पहले, फिर अन्य शहर
एयरपोर्ट डायरेक्टर के मुताबिक मंत्रालय एयरपोर्ट का चयन यात्री संख्या और फ्लाइट मूवमेंट के आधार पर चरणबद्ध तरीके से कर रहा है.पहले ज्यादा यात्री संख्या वाले एयरपोर्ट को इस योजना में शामिल किया जा रहा है। इसी वजह से इस बार इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को प्राथमिकता दी गई है, क्योंकि वहां यात्रियों की संख्या भोपाल से ज्यादा है।
