25 टन मांस बरामद
बता दे कि, हिंदू संगठनों को सूचना मिली थी की गोमांस की तस्करी की जा रही है। इसके बाद हिंदू संगठन मौके पर पहुंचे और ट्रक को घेर लिया। तलाशी ली तो 25 टन मांस बरामद हुआ। कार्यकर्ताओं ने ट्रक ड्राइवर फैजान उर्फ नावेद को पकड़ लिया, और पुलिस के हवाले कर दिया।

Bhopal meat seizure beef: ड्राइवर हिरासत में
गुस्साए कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम और तस्करों को फांसी दो जैसे नारे लगाए और ट्रक में तोड़फोड़ की, जबकि मांस के सैंपल पशु चिकित्सालय भेज दिए गए हैं। रिपोर्ट्स आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस ड्राइवर को थाने ले गई। फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामले की जांच जारी है।
गो तस्करी की 8वीं घटना
वहीं बजरंग दल के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने पुलिस मुख्यालय के बाहर ही प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा – मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री खुद गोपालक हैं, यदुवंशी हैं। उसके बावजूद भोपाल में, जहां सचिवालय और सभी मंत्री निवास हैं, वहां पर गो तस्करी की 8वीं घटना है। यह शर्मनाक है। इसके पीछे प्रशासन का खुफिया तंत्र फेल है। हमारा उनसे निवेदन हैं कि दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो, वरना हिंदू समाज को रोड पर आंदोलन करेगा।

जांच में लगी पुलिस
Bhopal meat seizure beef: मध्य प्रदेश में गोहत्या पर सख्त कानून होने के बावजूद भोपाल में ऐसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। संगठनों के मुताबिक, यह PHQ के सामने आठवीं घटना है। पिछली घटनाओं में भी ट्रकों से मांस या जीवित गौवंश बरामद हुए थे, लेकिन दोषियों को सजा नहीं मिली। प्रदेश में 2025 में अब तक 150 से ज्यादा गो तस्करी के केस सामने आ चुके हैं, जिनमें भोपाल का हिस्सा 10% से ज्यादा है। वहीं पुलिस का कहना है कि वे CCTV फुटेज और अन्य सुरागों से जांच कर रहे हैं।
