Bhojpuri Video Viral: भोजपुरी के सुपर सिंगर और एक्टर खेसारी लाल यादव का एक नया गाना ‘सरसों के तेलवा…’, रिलीज हुआ है। यह गाना काफी ज्यादा ट्रेंड कर रहा है। इस गाने में खेसारी लाल के साथ अभिनेत्री आकांक्षा पुरी भी नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि खेसरी लाल के भोजपुरी गाने के हर कोई दिवाने हैं। उनका वीडियो आते ही वायरल होने लगता है।

Read More: Arjun Kapoor Statement: ‘सिंगल होना सबके लिए फायदेमंद’-अर्जुन कपूर
खेसारी लाल ने आकांक्षा पुरी के साथ किया रोमांस..
इस गाने में दोनों काफी बेहतरीन अंदाज में नजर आ रहे हैं इस गाने में खेसरी लाल अपनी महबूबा के साथ रोमांस करते नजर आ रहें हैं। इस गाने में उनकी हीरोइन आकांक्षा पुरी हैं।

इस गाने का नाम ‘सरसों के तेलवा…’ है। इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ में हीरोइन बहुत ही बोल्ड अंदाज में रोमांस करती हुई नजर आ रही है और खेसारी लाल यादव का यह गाना काफी ज्यादा दर्शकों के बीच में छाया हुआ है। इनकी जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आ रही हैं।
Bhojpuri Video Viral: आकांक्षा पुरी और खेसारी लाल कर रहे थे डेट…
सूत्रो के अनुसार, खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी का बीच दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन दोनों की तरफ से इस पर कोई आफिशियल बयान जारी नहीं किया था। लेकिन अब दोनों का यह नया गाना ‘सरसों के तेलवा’ खूब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Bhojpuri Video Viral: खेसारी लाल यादव का नया भोजपुरी सांग..वायरल..
भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने माने भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी के इस गाने को ‘SRK MUSIC’
के नाम चैनल पर शेयर किया गया था, जिसमें अभी तक 2 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और इसका सिलसिला लगातार बढ़ रहा है।
इस गाने को खेसारी लाल यादव व शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है। गाने को ‘रिश्ते’ फिल्म से लिया गया है। गाने में खेसारी लाल यादव लीड रोल करते हुए गाना भी गा रहे हैं।
भोजपुरी इंडस्ट्री पहचान की मोहताज…
भोजपुरी इंडस्ट्री आज के समय में किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। यहां के गाने और फिल्में दुनियाभर में लोकप्रिय हैं। भोजपुरी के सितारे अपनी अदाकारी और गायकी के लिए जाने जाते हैं, भोजपुरी गाने के बजते ही लोगों के हाथ- पैर हिलने लगते है लोग खुद को डॉस करने से नहीं रोक पाते।

आपको बता दें कि यहां के गानों से लेकर फिल्में भी काफी ज्यादा फेमस है। भोजपुरी इंडस्ट्री में काफी सारे सितारे हैं जो कि अपनी अदाकारी के साथ-साथ अपनी गायकी के लिए भी काफी फेमस है, जिनके गाने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगता हैं।
