Bhojpuri Navratri Song Viral: नवरात्रि शुरु हो चुकी है, ऐसे में खेसारीलाल का एक नया भक्ति से भरा सॉन्ग सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस सॉन्ग को आउट हुए ज्यादा दिन नहीं हुए लेकिन वीडियो में मिलियन व्यूज आ चुके हैं।

Read More:Diljit On IND vs PAK Match: दिलजीत दोसांझ ने भारत-पाक मैच को लेकर दिया चौकाने वाला बयान!
आपको बता दें कि, खेसारीलाल का कोई सा भी सॉन्ग हो चाहे रोमॉटिक हो या भक्ति से परिपूर्ण आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है।

खेसारी लाल का न्यू सॉन्ग वायरल…
नवरात्रि के दो दिन पहले ही भोजपुरी के सुपरस्टार का नया गाना ‘खुश रख माई’ रिलीज हुआ है, इस गाने में खेसारी लाल के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस कोमल सिंह नजर आ रही हैं।

दोनों इस सॉन्ग में हाथ जोड़कर माता से अपनी मनोकामनाएं मांगते हैं। और बीच – बीच में डांस करते जाते है। इस गाने में खेसारी लाल ने लीड रोल के साथ – साथ गाना भी गाया है, उनके साथ इस गाने को कविता यादव गाती नजर आ रही हैं।

कैसा है खेसारीलाल और कोमल का ड्रेसिंग सेंस…
इस गाने में एक्ट्रेस कोमल सिंह ने ब्लू कलर की साड़ी के साथ फुल स्लीव बांही वाली ब्लाउज में काफी खूबसूरत लग रही हैं। उनकी हेयर स्टाइल और माथे में लगा सिंदूर उनकी सुंदरता पर चार चांद लगा रहा है। साथ ही उन्होंने माता रानी की लाल रंग की चुनरी ओढ़ रखी है, जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रहीं हैं।

वहीं खेसरी लाल ने सिल्वर कलर का कुर्ता पहन रखा है, माथे पर लगा टिका उनके भक्ति का प्रतीक की तौर पर नजर आ रहा है। उनके हाथो की घड़ी दर्शको को और भी अट्रैक्ट करती है।

यूजर्स ने की सॉन्ग की जमकर तारीफ…
खेसरीलाल के बहुत से फैंस हैं, उनका गाना जैसे ही आता तुरंत वायरल हो जाता है, यह गाना दर्शको को खूब पसंद आ रहा है। एक यूजर ने लिखा कि- ‘मैया के दरबाद मे आए हो तो Jay Mata Di लिख के जाना…! ❤🙏’, एक यूजर ने लिखा कि- ‘ऐसा कोई जिला नहीं जो खेसारी लाल यादव से हिला नहीं ❤❤’,एक यूजर ने लिखा कि- ‘किसी ने मुझसे कहा की पवन सिंह सुर का बादशाह है तो किसी ने निलकमल सिंह लेकिन जब हमने इंडस्ट्री छान मारा तो खेसारी भैया सबसे आगे हैं लव यू खेसारी भैया❤❤❤ आप भोजपुरी के भगवान है’।

यूट्यूब पर छाया खेसारी लाल का भक्ति से भरा गीत..
भोजपुर इंडस्ट्री के जाने – माने सिंगर, एक्टर खेसारी लाल का यह सॉन्ग’ T-Series- हमार भोजपुरी नाम के यूट्यूब चैनल से पॉब्लिस किया गया है। इसका म्यूजिक सोनू सिन्हा ने दिया है, इसके लिरिक्स अभिषेक भोजपुरिया ने दिए हैं। इसको खेसारी लाल और उनके साथ कविता यादव ने इस सॉन्ग को गया है। अब तक इस सॉन्ग में लगभग 4.2 मिलियन व्यू आ चुके हैं।

भोजपुरी इंडस्ट्री पहचान की मोहताज…
भोजपुरी इंडस्ट्री आज के समय में किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। यहां के गाने और फिल्में दुनियाभर में लोकप्रिय हैं। भोजपुरी के सितारे अपनी अदाकारी और गायकी के लिए जाने जाते हैं, भोजपुरी गाने के बजते ही लोगों के हाथ- पैर हिलने लगते है लोग खुद को डॉस करने से नहीं रोक पाते।

आपको बता दें कि यहां के गानों से लेकर फिल्में भी काफी ज्यादा फेमस है। भोजपुरी इंडस्ट्री में काफी सारे सितारे हैं जो कि अपनी अदाकारी के साथ-साथ अपनी गायकी के लिए भी काफी फेमस है, जिनके गाने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगता हैं।
