Yeh Rishta Kya Kehlata Hai:स्टारप्लस का पसंदीदा शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में आये दिन एक नया ड्रामा देखने को मिलता हैं। दर्शकों के बीच यह शो काफी पॉपुलर है। इसके दर्शक आने वाले एपिसोड को लेकर काफी उत्सुक रहते हैं। अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभिरा खिड़की से अरमान को कमरे में घुसते नजर आएंगी।
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: कैसा रहेगा अपकमिंग एपिसोड..
अभिरा खिड़की से अरमान के कमरें में करेंगी एंट्री
अभिरा चुपके से अरमान के कमरे में खिड़की से कूदकर अंदर आएंगी। अरमान को लगता है कि इस बार भी उसका इमैजिनेशन है। वो अभिरा से कहता है कि तुम फिर आ गई और फिर से थोड़ी देर में चली जाओगी। फिर अभिरा का हाथ चेयर पर लगेगा तब अरमान को समझ आएगा कि सपना नही है सच में अभिरा है। उसे लगेगा अभिरा उससे मिलने आईं है, और वो बेहद खुश हो जाएगा। परंतु अभिरा, अभिर और चारु की बात करने के लिए आएंगी।
अभिरा कहेगी मुझे चारु से मिलना अरमान मना करेगा परंतु वो नही मानेंगी और बाहर जाने लगेगी तभी दादी सा आते नजर आएंगी तो अरमान अभिरा का हाथ पकड़ बेड के पास लाएगा, दोनों चादर ओड़कर लेट जाएंगे ताकि दादी सा को लगे अरमान सो रहा है। आगे देखते क्या ड्रामा देखने को मिलेगा।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: कैसा था पिछला एपिसोड
पिछले एपिसोड में आपने देखा अरमान कोर्ट जाता है। वहां वो अभिरा और आरके को साथ काम करते देखता है। उसे अभीरा और आरके को साथ देखकर जलन होती है, फिर वह कोर्ट के बाहर अरमान अभिरा से बात करने आता है, दोनों के बीच रुही और अभिर को लेकर बात करेंगे। अरमान अभिरा से कहेगा कि अपने भाई से कह दो कि वो मेरी बहन से दूर रहे।
वहीं इतने में आरके वहां आ जाता है, उसे लगता है कि अरमान अभिरा को परेशान कर रहा है। वो उन दोनों के बीच अभीरा की मदद करने आ जाता है। फिर अरमान और आरके की बहस होती है, दोनों हाथा पाई पर उतर आते है। तभी दोनों को रोकती है फिर अरमान अभिरा से कहता है, सॉरी मैंने तुम लोगो को शायद डिसटर्ब कर दिया। और गुस्से में वहां से चला जाता है।
