Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Bhind Tehsildar Attack: भिंड जिले में बड़ा प्रशासनिक हमला, नायब तहसीलदार को घेरकर जेसीबी ले गए दबंग
  • मध्य प्रदेश

Bhind Tehsildar Attack: भिंड जिले में बड़ा प्रशासनिक हमला, नायब तहसीलदार को घेरकर जेसीबी ले गए दबंग

Aditya Mishra May 9, 2025

Bhind Tehsildar Attack: खबर मप्र के भिंड जिले के दबोह कस्बे की है जहां से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 15 से 20 दबंगों ने शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए नायब तहसीलदार रमाशंकर शर्मा पर हमला करने की कोशिश की और जबरन जेसीबी मशीन लेकर फरार हो गए। यह घटना थाना दबोह अंतर्गत ग्राम अंधियारी नंबर 02 में हुई, जहां शासकीय भूमि से अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर तहसीलदार पहुंचे थे।

सूचना मिलते ही तहसीलदार पहुंचे मौके पर

जानकारी के अनुसार, नायब तहसीलदार रमाशंकर शर्मा को दूरभाष पर सूचना मिली थी कि ग्राम अंधियारी नंबर 02 में स्कूल के पास शासकीय जमीन पर जेसीबी से मिट्टी निकाली जा रही है। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए वे मौके पर पहुंचे और जेसीबी मशीन को पकड़ा। ड्राइवर वाहन छोड़कर भाग गया, जिसके बाद तहसीलदार ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन आधे घंटे तक कोई पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा।

read more: भारत-पाक वार के बीच कांग्रेस निकालेगी तिरंगा यात्रा

 मौके पर माफिया ने किया हमला, छीनी चाबी

पुलिस के देर से पहुंचने का फायदा उठाते हुए मिट्टी माफियाओं ने 15 से 20 लोगों के साथ मिलकर नायब तहसीलदार को घेर लिया। उनके साथ गाली-गलौच और अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद उनके हाथ से जबरदस्ती जेसीबी की चाबी छीनी गई और मशीन को लेकर फरार हो गए। यह पूरा घटनाक्रम सरकारी कामकाज में गंभीर बाधा की श्रेणी में आता है।

 पटवारी की रिपोर्ट पर दर्ज हुई FIR

Bhind Tehsildar Attack:
Bhind Tehsildar Attack:

इस मामले में हल्का पटवारी रामकरण सिंह तोमर ने थाना दबोह में FIR दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि 8 मई 2025 को सुबह 11:40 बजे वे नायब तहसीलदार, कोटवार और अन्य कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे थे। यहां बूढ़ा तालाब (सर्वे नंबर 29) की शासकीय भूमि पर अवैध रूप से मिट्टी खनन किया जा रहा था, जिसे मौके पर पकड़ा गया और पंचनामा तैयार किया गया।

 जेसीबी मशीन का रजिस्ट्रेशन यूपी का, मालिक भांडेर का निवासी

पकड़ी गई जेसीबी मशीन का रजिस्ट्रेशन नंबर UP 93 DT 0463 है। पूछताछ में ड्राइवर ने अपना नाम अरविंद पाल निवासी रिछरा, तहसील दतिया बताया जबकि जेसीबी के मालिक का नाम राजा कौरव निवासी कुरगांव, तहसील भांडेर बताया गया। अवैध खनन बिना सरकारी अनुमति किया जा रहा था, जिसके चलते जेसीबी को मौके पर जप्त किया गया था।

 गांव के कई लोगों ने मिलकर की दबंगई

Bhind Tehsildar Attack:
Bhind Tehsildar Attack:

जैसे ही टीम ने कार्रवाई शुरू की, वैसे ही गांव से 10-15 लोग एकत्र होकर पहुंचे और टीम को गालियां देते हुए धमकाने लगे। उन्होंने साफ कहा कि अगर मशीन ले जाओगे तो जान से मार देंगे। इस दौरान विपिन योगी से जबरदस्ती चाबी छीनी गई और जेसीबी को लेकर भाग गए। इसमें कई लोगों की पहचान हुई है, जिनमें बलवान सिंह, मानवेन्द्र सिंह, लाखन सिंह, रवि सिंह, बहादुर सिंह बघेल, अजमेर सिंह और रविंद्र सिंह शामिल हैं।

 बीएनएस 2023 की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज

Bhind Tehsildar Attack: थाना दबोह पुलिस ने घटना के संबंध में कुल आठ नामजद और सात अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धाराएं 221, 296, 351(3), 190, 191(1), 191(2) के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

read more:  भारत-पाकिस्तान जंग के बीच अनूठी मिसाल, किसान ने जवानों के लिए दिया अनाज

 

 

 

 

About the Author

Aditya Mishra

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: नया पोप लियो-14 चुना गया : अमेरिका से पहला कार्डिनल बना वेटिकन का नेता!
Next:  बाबा रामदेव का ‘शरबत जिहाद’ विवाद : दिल्ली हाईकोर्ट में आज होगी बड़ी सुनवाई

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान

PM मोदी की अध्यक्षता में अजमेर में राष्ट्रीय कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव

divya mistry February 28, 2026
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.