मायके पक्ष ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया
Bhind Newlywed Suicide case: खबर मप्र के भिंड जिले के शहर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है, जहां बताया जा रहा है कि अटेर रोड स्थिति निजी स्कूल के संचालक की पुत्र वधू द्वारा अपने घर में फांसी लगाकार आत्महत्या कर ली… घटना की जानकारी मिलते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंचे बतादें कि परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।

मौके पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस ने परिजनों को शांत करते हुए शव को पोस्टमार्टम के बाद पीड़ित परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई का भरोदा दिया।
read more: भोपाल में कवर्ड कैंपस में मासूम से बैड टच का मामला,आरोपी गिरफ्तार
मिली जानकारी के अनुसार मुरैना के रहने वाले राजेश डंडोतिया की बेटी लवली की शादी सिटी सेंट्रल स्कूल और बिहारी स्कूल के संचालक राजेश शर्मा के बेटे आलोक के साथ दो वर्ष पूर्व हुई थी। राजेश दंडोतिया ने बताया कि उसने अपनी सामर्थ के अनुसार शादी में एक करोड़ रुपए का दहेज देकर बेटी को खुशी-खुशी विदा किया था।
बीते 6 माह से ससुराल वाले मांग रहे थे पैसे

मृतिका के पिता और भाई का आरोप है कि बीते 6 माह से ससुराल पक्ष के लोग दहेज के पैसों की मांग कर रहे थे जिनको वह देने में असमर्थ थे जिसके चलते ससुराल के लोगों ने उनकी बेटी की हत्या कर दी है और आत्महत्या का रूप देने में जुटे है।
मामले के जांच में जुटी पुलिस
Bhind Newlywed Suicide case: घटना के बाद ससुराल पक्ष के सभी लोग फरार हैं… मृतिका के परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग काफी प्रभावशाली है और अधिकारी वर्ग में उनका उठना बैठना है जिसके चलते उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद भी कम दिख रही है… लेकिन उन्हें कानून पर पूरा भरोसा है और उनकी मृत बेटी को न्याय मिलने की उम्मीद है, शहर कोतवाली थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
