Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • DELHI: सिंधिया-गडकरी की मुलाकात में भिंड को मिली बड़ी सौगात, NH-719 बनेगा फोर लेन
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश

DELHI: सिंधिया-गडकरी की मुलाकात में भिंड को मिली बड़ी सौगात, NH-719 बनेगा फोर लेन

Narendra Singh June 18, 2025

Bhind gets gift NH-719 : भिंड से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग NH-719 के फोर लेन चौड़ीकरण को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। मंगलवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भिंड के जनप्रतिनिधियों के साथ केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की, जिसमें इस महत्वपूर्ण सड़क परियोजना पर सहमति बनी।

Bhind gets gift NH-719 : NH-719 की बदलेगी तस्वीर

भिंड, मालनपुर, गोहद और इटावा जैसे क्षेत्रों को जोड़ने वाले इस मार्ग को पहले से दुर्घटनाओं के लिए संवेदनशील माना जा रहा था। लंबे समय से इसकी चौड़ाई बढ़ाने की मांग की जा रही थी। सिंधिया ने इस मार्ग की गंभीर स्थिति से गडकरी को अवगत कराया।

गडकरी ने चौड़ीकरण को मंजूरी देते हुए बताया कि इसकी डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) अंतिम चरण में है और शीघ्र निर्माण कार्य आरंभ कर दिया जाएगा।

सिंधिया के प्रयासों से पहले भी मिलीं कई परियोजनाएं

इससे पहले भी सिंधिया और गडकरी की साझेदारी से ग्वालियर-चंबल अंचल को कई बड़ी सड़क परियोजनाएं मिल चुकी हैं:

4200 करोड़ का आगरा-ग्वालियर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे

784 करोड़ का रायरू-पनिहार वेस्टर्न बायपास

ग्वालियर का स्वर्णरेखा एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट:

फेज 1 (IIITM से लक्ष्मीबाई प्रतिमा तक): ₹447 करोड़, लंबाई 6 किमी

फेज 2 (लक्ष्मीबाई प्रतिमा से हनुमान बंध तक): ₹926 करोड़, लंबाई 13 किमी

सिंधिया ने गडकरी का जताया आभार

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने गडकरी का धन्यवाद देते हुए कहा,“जनसुविधा और क्षेत्रीय विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के लिए मैं नितिन जी का हृदय से आभार प्रकट करता हूं। ये परियोजना भिंड और आस-पास के क्षेत्र में आर्थिक गति लाने का कार्य करेगी।”

बैठक में शामिल हुए प्रमुख जनप्रतिनिधि और संत

इस बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ भिंड से आए सम्माननीय प्रतिनिधियों में सांसद संध्या राय, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र नरवरिया एवं दंदरौआ सरकार रामदास महाराज और अवधूत हरिनिवास महाराज, राम भूषण दास महाराज, कालिदास महाराज, राघवपुरी महाराज, उमेश दास महाराज, रामधुन दास महाराज, रामेश्वर दास महाराज, राहुल भारद्वाज, सुनील शर्मा सहित कई अन्य प्रतिनिधि भी उपस्थित थे. सभी प्रतिनिधियों ने अपनी मांगों को पूर्ण किए जाने पर केंद्रीय मंत्रियों सिंधिया और गडकरी के प्रति आभार व्यक्त किया.

Read More :- पुरी रथ यात्रा में बड़ा बदलाव, अब आम लोग नहीं चढ़ पाएंगे रथ पर, मोबाइल भी बैन!

Watch Now :- देश में कोरोना की वापसी!  CORONA | ACTIVE CASE

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: MP में आज से तूफानी बारिश, 4 वेदर सिस्टम एक्टिव
Next: Harshit Rana IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले टेस्ट में हर्षित राणा को मिल सकता है मौका!

Related Stories

Nagpur Factory Explosion
  • Top Story
  • देश-विदेश

नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक

himani Shrotiya March 1, 2026
Khamenei death revenge
  • Top Story
  • देश-विदेश

खामेनेई की मौत का ईरान लेगा बदला, बोला – माफी नहीं, एयरइंडिया की उड़ाने की रद्द

himani Shrotiya March 1, 2026
Sonal Chauhan Stuck In Dubai
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…

Hema Gupta March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!
  • Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!
  • नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक
  • Dead body found in freezer Up: फ्रीजर में मिला 25 वर्षीय युवक का शव!
  • 75 साल के हुए CM नीतीश, पूरे बिहार में जश्न, चर्चा में आए बेटे निशांत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.