Bhind Bus Collision News: भिंड में एक गंभीर हादसा हो गया, देर रात बस और वैन की आपस में भिड़ंत हो गई। इस गंभीर हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस हादसे पर 6 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए।
वैन की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि कितना खतरनाक हादसा हुआ है। यह हादसा गोहद चौराहा थाना अंतर्गत छींमका गांव के पास नेशनल हाईवे-719 पर देर रात करीब 2.30 बजे हुआ।
पुलिस को दी गई सूचना
सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। और घायलों को एंबुलेंस से ग्वालियर रेफर किया। उनका इलाज ग्वालियर में चल रहा है। वहीं मौके पर 4 लोगों की मौत हो गई।
गोहद चौराहा के थाना प्रभारी ने बताया कि- ‘ईको वैन ग्वालियर से सवारियों को लेकर भिंड की ओर आ रहा था, जबकि बस भिंड से ग्वालियर की ओर जा रही थी।’
3 मृतको की हुई पहचान
TI ने बताया कि- अभी 3 मृतकों की पहचान की जा चुकी है। इनमें प्रदीप शिवहरे पुत्र रामप्रकाश, फूप निवासी अतुल शिवहरे और स्योड़ा गांव अकोड़ा निवासी जगदीश भदौरिया के रुप में पहचान की गई है। वहीं एक की पहचान अब तक नहीं हो सकी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हादसे में घायल हुए लोग
केतु पुत्र संतोष (10) निवासी गांव- मोरोली , संतोष पुत्र कल्याण (37) निवासीगांव-मोरोली, मेवाराम पुत्र बाबुराम (61) निवासी धार का पुरा गोहद, रमलाक्खन पुत्र भागीरथ (59) निवासी मेहगांव, मीरा पत्नी सुरेंद्र (61) निवासी भिंड
सुखवीर पुत्र/श्री (50) निवासी कल्याणपुरा भिंड के रुप में की गई है।
