Bhilwara Accident News: भीलवाड़ा में दो बाइकों की आपस में भिड़ंत हो गई, इस हादसे में 3 युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया।
इतनी जोरदार भिड़ंत की बाइक में सवार चारों युवक 100 मीटिर दूर जा गिरे। बाइक की हालत देख हादसे का अनुमान लगाया जा सकता है। यह हादसा जहाजपुर थाना क्षेत्र का है।
SHO लोकपाल सिंह ने बताया कि-
‘दो बाइक पर चार लोग सवार थे। तेज स्पीड बाइक आमने-सामने भिड़ गईं। मौके पर ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ जुट गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों युवकों को एंबुलेंस से जहाजपुर हॉस्पिटल पहुंचाया।’

हादसे में तीन की गई जान
हॉस्पिटल में तीनों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हादसे में हनुमाननगर थाना क्षेत्र के टिकड़ गांव निवासी जितेंद्र (35) और इंटुदा निवासी नरेंद्र (36) की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों एक ही बाइक पर सवार थे।

दूसरी बाइक पर सवार जोझर गांव निवासी विशाल (19) की भी मौत हो गई, जबकि उसके साथ सवार राहुल (18) गंभीर रूप से घायल है, जिसका हॉस्पिटल में इलाज जारी है।
एग्जाम देने जा रहे थे दो दोस्त
पुलिस ने बताया कि, ‘विशाल और राहुल प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे और RSCIT का एग्जाम देने जा रहे थे।
वहीं दूसरी बाइक पर सवार जितेंद्र और नरेंद्र किसी निजी काम से घर से निकले थे।’
पुलिस कर रही जांच
पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और अब मामले की जांच कर रही है।
