Bhilai Sex Racket Busted: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। वहां पिछले कुछ महिनों से एक किराए के रुम में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। पुलिस ने खुलासा किया, बताया गया कि कमरे में 8 लड़किया मिली जो कि बंगाल और छत्तीसगढ़ से बुलाई गई थी। उन्हें कुछ दिन के लिए ग्राहकों के पास भेज दिया जाता था।
पुलिस ने लड़कियों को हिरासत में लिया
कमरे में मिली लड़कियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वहीं सेक्स रैकेट चलाने वाली महिला और 1 ग्राहक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानिए पूरा मामला
दुर्ग के नेहरू नगर की विद्या विहार कॉलोनी के मकान नंबर 146/8 को रीना सिंह रावत (35) ने किराए पर लिया था, इसी रुम में उन लड़कियों को रखा जाता था , जिन्हें बाहर से बुलाया जाता था। यही महिला सेक्स रैकेट चलाती थी।

बताया जा रहा है, वहां मिली लड़कियों में सबसे ज्यादा लड़कियां वेस्ट बंगाल की थी।
आपत्तिजनक चीजें हुई बरामद
पुलिस ने मौके से 12 मोबाइल फोन, 5500 रुपए कैश और एक बाइक, साथ ही देह व्यापार के दौरान उपयोग की जाने वाली आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई। पूछताछ में पता चला की इस जगह में कई महिनों से सेक्स रैकेट का काम चल रहा था।

पूछताछ के बाद महिलाओं को किया रिहा
पुलिस ने युवतियों से पूछताछ की और कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद नियम के मुताबिक उन्हें रिहा कर दिया गया। वहीं सरगना धनवंती रावत उर्फ रीना सिंह रावत और दुर्ग निवासी ग्राहक अमन शेख को गिरफ्तार कर लिया है।
CSP का बयान
CSP ने बताया कि- ‘पूछताछ में इस बात की भी जानकारी मिली है कि सेक्स रैकेट चलाने वाली महिला बाहर से लड़कियां बुलाकर यहां रूम में रखती थी। ग्राहकों से सौदा तय होने के बाद लड़कियों को बाहर दो से तीन दिन के लिए भेजा जाता था। पुलिस इन सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।’
Also Read- Air Force Wing Commander Suicide: एयरफोर्स विंग कमांडर ने रायपुर में किया सुसाइड!
