Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Bharti Singh Second Pregnancy: भारती सिंह ने तस्वीर शेयर कर की सेकेंड प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट, फैंस दे रहें शुभकामनाएं…
  • एंटरटेनमेंट

Bharti Singh Second Pregnancy: भारती सिंह ने तस्वीर शेयर कर की सेकेंड प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट, फैंस दे रहें शुभकामनाएं…

Hema Gupta October 7, 2025

Bharti Singh Second Pregnancy: मशहूर कॉमेडियन क्वीन भारती सिंह दूसरी बार मां बनने जा रही हैं, उन्होंने अपने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर पति हर्ष लिंबाचिया के साथ खूबसूरत तस्वीर शेयर कर फैंस के साथ सेकेंड प्रेग्रेंसी की खुशखबरी साझा की।

Read More: Pawan Singh Wife Viral Video: भोजपुरी एक्टर की पत्नी ने अपार्टमेंट पहुंचकर किया हंगामा, वायरल हुआ वीडियो…

पहाड़ो के बीच शेयर की तस्वीर…

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक जॉइंट पोस्ट शेयर किया। तस्वीर में दोनों कपल पहाड़ों के बीच रोमांटिक पोज में नजर आ रहें हैं। भारती ने सफेद ड्रेस में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया, जबकि हर्ष ने कैजुअल लुक अपनाया। इस पोस्ट के कैप्शन में कपल ने लिखा कि- “हम फिर से प्रेग्नेंट हैं।”

पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने कपल को बधाईयां दे रहें हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bharti Siingh (@bharti.laughterqueen)

बेटे लक्ष्य ने भी जाहिर की खुशी…

भारती और हर्ष के बेटे लक्ष्य लिंबाचिया ने भी अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक क्यूट फोटो शेयर की, जिसमें लक्ष्य ने एक रेड कलर की टी-शर्ट पहन रखी है, जिसमें लिखा है कि- ‘मैं बड़ा भाई बनने वाला हूं।’

इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा – ‘अब मुझसे भी छोटा कोई आ रहा है।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Laksh Singh Limbachiya (Golla)😎 (@laksh_singhlimbachiya)

फैंस और सेलेब्स ने दी बधाईयां…

प्रेग्नेंसी की खबर सुनकर हर कोई भारती और हर्ष को सेकेंड टाइम पैरेंट्स बनने की बधाईयां दे रहें हैं। एक ने लिखा कि-‘ Many many congratulations 🎊 god bless you 😍’, एक यूजर ने लिखा – ‘कॉन्ग्राचुलेशन..अपना ध्यान रखे भारती मैम’, एक ने लिखा – ‘I wish ish bar ek pyarri si girl ayee🙌🏻❤’, शिल्पा शेट्टी, नेहा मलिक, शातनु महेश्वरी, परिणिति चोपड़ा जैसे कई सेलिब्रिटीज ने दी बधाईयां।

‘प्रेग्नेंसी का नहीं चला पता..!’ -भारती

भारती ने एक इंटरव्यू में के दौरान बताया कि 2 महिने तक उन्हें पता ही नहीं चला की वो प्रेग्नेंट हैं, उन्होंने कहा कि – “जब मैं प्रेग्नेंट थी तब ढाई महीने तक मुझे इसका जरा भी एहसास नहीं हुआ. मोटापे की वजह से ऐसा होता है, पता ही नहीं चलता, मैं खा रही थी, सेट पर दौड़-भाग कर रही थी, डांस दीवाने में स्टेज पर परफॉर्म कर रही थी।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bharti Siingh (@bharti.laughterqueen)

उन्होंने आगे कहा कि-

“फिर एक दिन मैंने सोचा, चलो टेस्ट कर ही लेते हैं. मैंने टेस्ट किट पर नजर डाली और बाहर चली गई, क्योंकि मुझे यकीन ही नहीं था, जब वापस आई तो किट पर दो लाइनें देखकर हैरान रह गई। मैंने तुरंत हर्ष को बताया. ये हमारे लिए एक अनएक्सपेक्टेड खुशी थी। हमने तो सोचा भी नहीं था कि ये दूसरा बच्चा लाने का सही वक्त है।”

शादी और फैमिली लाइफ…

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने साल 2017 में शादी की थी। शादी के पांच साल बाद, कपल ने अपने पहले बेटे लक्ष्य (गोला) का स्वागत किया था। अब उनकी फैमिली में जल्द एक और नन्हा मेहमान शामिल होने जा रहा है।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: संत प्रेमानंद महाराज: तबीयत बिगड़ी, हर दिन डायलिसिस-पदयात्रा बंद
Next: Chhindwara Incident: छिंदवाड़ा में कफ सिरप एक और मौत,डेढ़ साल की मासूम ने तोड़ा दम

Related Stories

Paresh Rawal on Malamaal Film
  • एंटरटेनमेंट

Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!

Hema Gupta March 1, 2026
Vijay Rashmika Marriage Celebration
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…

Hema Gupta March 1, 2026
Sonal Chauhan Stuck In Dubai
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…

Hema Gupta March 1, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्री राव राजकुमार यादव के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का किसान कल्याण वर्ष में जनजाति लोक उत्सव भगोरिया के अवसर पर बड़वानी के नागलवाड़ी में आयोजित प्रदेश की पहली कृषि कैबिनेट के आयोजन पर जनजाति बंधुओ ने पारंपरिक रूप से स्वागत किया।
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र ईदगाह हिल्स पहुँचकर पूर्व विधायक चंदेरी श्री राजकुमार सिंह यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भद्रा के चलते आज देर रात होगा होलिका दहन,  हुरियारों की टोलियां तैयार, बाजार सतरंगी
  • Husband Wife Suicide CG: दंपत्ति ने एक ही फंदे पर लगाई फांसी!
  • Mp Accident Deaths News: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दंपत्ति की मौत!
  • डॉ मोहन सरकार की पहली कृषि कैबिनेट बैठक आज,सीएम डॉ मोहन यादव करेंगे अध्यक्षता
  • होली के बाद मिल सकता है निगम-मंडलों का तोहफा, दिल्ली दौरे से तेज हुई सियासी सुगबुगाहट
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.