Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • IND vs AUS 2nd T20: आज MCG में होगी भारत और ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत!
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND vs AUS 2nd T20: आज MCG में होगी भारत और ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत!

Hema Gupta October 31, 2025

IND vs AUS 2nd T20:भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की T-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में दोपहर 1:45 बजे से खेला जाएगा।

Read More: भारत महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास — ऑस्ट्रेलिया को हराकर वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंची, क्रीज पर रो पड़ी जेमिमा

पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था और अब दूसरे मैच में भी 87% बारिश की संभावना जताई गई है। तापमान 20 डिग्री सेल्सियस अधिकतम और 12 डिग्री न्यूनतम रहने की संभावना है।

MCG में भारत का पलड़ा भारी…

टी-20 इंटरनेशनल में भारत का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया से बेहतर रहा है। अब तक दोनों टीमों के बीच 33 मुकाबले हुए हैं, जिनमें भारत ने 20 और ऑस्ट्रेलिया ने 11 जीते, जबकि 2 मैच बेनतीजा रहे।

MCG में दोनों टीमें 4 बार भिड़ीं — 2 भारत ने जीते, 1 ऑस्ट्रेलिया ने, और एक बिना नतीजे के रहा।

बुमराह रच सकते हैं नया रिकॉर्ड…

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आज अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर के 100 विकेट पूरे करने से केवल 4 विकेट दूर हैं।

वहीं, मिचेल मार्श को टी-20 इंटरनेशनल में 2000 रन पूरे करने के लिए 4 रन और संजू सैमसन को 1000 रन पूरे करने के लिए 7 रन चाहिए।

भारत का दमदार कॉम्बिनेशन…

कप्तान सूर्यकुमार यादव और उप-कप्तान शुभमन गिल की अगुवाई में टीम इंडिया बिना बदलाव के उतर सकती है।

टॉप ऑर्डर में अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल, मिडिल ऑर्डर में सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और संजू सैमसन हैं। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा का संतुलित अटैक टीम को मजबूती देगा।

ऑस्ट्रेलिया भी तैयार…

ऑस्ट्रेलियाई टीम के पास ट्रैविस हेड, टिम डेविड और मार्कस स्टोयनिस जैसे पावर हिटर हैं।

गेंदबाजी में नाथन एलिस, जोश हेजलवुड और जैवियर बार्टलेट मेलबर्न की उछाल भरी पिच पर घातक साबित हो सकते हैं।

पिच रिपोर्ट…

MCG की पिच बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों के लिए संतुलित मानी जाती है। तेज गेंदबाजों को नई गेंद से स्विंग और बाउंस मिलेगा, जबकि मिड ओवर्स में स्पिनर्स को टर्न मिल सकती है।

अब तक यहां 19 टी-20 मैच खेले गए हैं — 11 बार पहले बैटिंग करने वाली टीम जीती है, जबकि 7 बार टारगेट चेज करने वाली टीम को सफलता मिली।

कहां देखें मैच लाइव?

भारत-ऑस्ट्रेलिया टी-20 सीरीज के सभी मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोसिनेमा ऐप पर लाइव देखे जा सकते हैं।

 

 

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: MP NEWS : लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती,रन फॉर यूनिटी का आयोजन
Next: School Holiday List: रविवार को भी खुला स्कूल! अंजुमन इस्लामिया का ‘तुगलकी फरमान’, अभिभावकों में मचा बवाल

Related Stories

IND vs WI Super 8
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 196 रनों का टारगेट, अभिषेक ने छोड़े 2 कैच

himani Shrotiya March 1, 2026
PM Modi Tamilnadu
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

himani Shrotiya March 1, 2026
IND Vs WI T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!

Hema Gupta March 1, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 196 रनों का टारगेट, अभिषेक ने छोड़े 2 कैच
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.