Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • राजस्थान
  • Bhajanlal Sharma IAS transfers 2025: भजनलाल सरकार की प्रशासनिक सर्जरी, बदले 62 IAS
  • राजस्थान

Bhajanlal Sharma IAS transfers 2025: भजनलाल सरकार की प्रशासनिक सर्जरी, बदले 62 IAS

Aditya Mishra June 24, 2025

मिशन 2028 की तैयारी या प्रशासनिक मजबूती का प्रयास?

Bhajanlal Sharma IAS transfers 2025: खबर राजस्थान से है जहां भजनलाल शर्मा सरकार ने एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 62 IAS  अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं और 21 अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह कदम साफ इशारा करता है कि सरकार चुनावी सालों से पहले प्रशासनिक ढांचे को चुस्त-दुरुस्त कर राजनीतिक और विकासात्मक लक्ष्यों को साधने में जुट गई है।

वरिष्ठ आईएएस अखिल अरोड़ा को मिली जल जीवन मिशन की कमान

सबसे चर्चित नाम अखिल अरोड़ा का रहा, जिन्हें वित्त विभाग से हटाकर जन स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHED) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राजस्थान जैसे जल संकट वाले राज्य में ‘जल जीवन मिशन’ चुनावी मुद्दा भी रहा है। अरोड़ा की नियुक्ति को एक रणनीतिक फैसला माना जा रहा है, खासकर तब जब इस विभाग पर हाल ही में भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे।

read more: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का वाराणसी-जबलपुर दौरा,मध्य क्षेत्रीय परिषद बैठक में लेंगे हिस्सा, वीरांगना दुर्गावती को देंगे श्रद्धांजलि

ऊर्जा विभाग में अनुभवी अजिताभ शर्मा की वापसी

ऊर्जा विभाग, जो राज्य के विकास और निवेश का प्रमुख केंद्र रहा है, उसमें अजिताभ शर्मा की वापसी हुई है। ‘राइजिंग राजस्थान’ समिट में जिन निवेश समझौतों पर हस्ताक्षर हुए, उनमें अधिकतर ऊर्जा क्षेत्र से संबंधित थे। ऐसे में अनुभवी अधिकारी की नियुक्ति विभागीय स्थिरता और निवेशकों के भरोसे के लिए अहम मानी जा रही है।

पर्यटन विभाग में दो नए नाम, दीया कुमारी के साथ नई टीम

राज्य की जीडीपी में बड़ा योगदान देने वाले पर्यटन विभाग में भी बदलाव हुआ है। अब राजेश यादव विभाग के सचिव बनाए गए हैं, जबकि रुक्मिणी रियार को भी इस मंत्रालय में शामिल किया गया है। दीया कुमारी की अगुवाई में पर्यटन को नई दिशा देने की तैयारी नजर आती है।

गृह और यूडीएच विभाग में भी नियुक्तियां,भरोसेमंद अफसरों को दी कमान

Bhajanlal Sharma IAS transfers 2025: गृह विभाग की जिम्मेदारी अब भास्कर सावंत को सौंपी गई है, जो सरकार के भरोसेमंद अधिकारियों में गिने जाते हैं। वहीं, देबाशीष पृष्टि को यूडीएच विभाग सौंपा गया है, जो शहरों के विकास और आवास योजनाओं में अहम भूमिका निभाता है। इन बदलावों को सरकार की रणनीतिक प्रशासनिक तैयारी के रूप में देखा जा रहा है।

read more: कोर्ट केस में फंसे हैं? मंगलवार को करें ये खास उपाय, मिलेगी राहत और न्याय

 

About the Author

Aditya Mishra

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Mistakes to Avoid During Shivling Worship: शिवलिंग की पूजा करते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां…
Next: CM Dhami Emergency Anniversary Even: 25 जून को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे सम्मान समारोह

Related Stories

वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान

PM मोदी की अध्यक्षता में अजमेर में राष्ट्रीय कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव

divya mistry February 28, 2026
PM Modi Ajmer
  • Top Story
  • देश-विदेश
  • राजस्थान

PM मोदी ने की HPV वैक्सीनेशन अभियान की शुरूआत, अजमेर में बोले – देश कांग्रेस को माफ नहीं करेगा

himani Shrotiya February 28, 2026
Rajasthan Seaside Startup Summit
  • राजस्थान

CM भजनलाल ने किया राजस्थान सी-साइड स्टार्टअप समिट का शुभारंभ

himani Shrotiya February 27, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.