Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • भागीरथपुरा में गंदा पानी पीने से 17वीं मौत, रिटायर्ड पुलिसकर्मी की किडनी हुई फेल
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भागीरथपुरा में गंदा पानी पीने से 17वीं मौत, रिटायर्ड पुलिसकर्मी की किडनी हुई फेल

himani Shrotiya January 5, 2026
Bhagirathpura Dirty water death: भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी पीने से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अब यह संख्या बढ़कर 17 हो गई है। रिटायर्ड पुलिसकर्मी ओमप्रकाश शर्मा (69) की रविवार को मौत हो गई। 17वीं मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

रिटायर्ड पुलिसकर्मी की मौत

धार के रहने वाले रिटायर्ड पुलिसकर्मी ओमप्रकाश शर्मा अपने बेटे से मिलने इंदौर आए थे। उन्हें 1 जनवरी को उल्टी-दस्त की शिकायत हुई तो उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जांच की तो सामने आया की उनकी किडनी खराब हो गई है। हालत बिगड़ने पर उन्हें ICU में भर्ती कराया गया। जहां 2 दिन वेंटिलेटर पर रखने के बाद उनके मौत हो गई। 

रिटायर्ड पुलिसकर्मी ओमप्रकाश शर्मा
रिटायर्ड पुलिसकर्मी ओमप्रकाश शर्मा

Bhagirathpura Dirty water death: 16 मरीज ICU में भर्ती

बता दें कि अब तक 398 मरीज अस्पताल में भर्ती हुए, जिनमें से 142 का इलाज जारी है। 16 मरीज फिलहाल ICU में भर्ती हैं। CMHO डॉ. माधव हसनी ने बताया कि इलाके में 5 एम्बुलेंस तैनात की गई हैं। प्रभावित क्षेत्र के हर घर में 10 ORS पैकेट और 30 जिंक की गोलियां बांटी गई हैं। पानी को साफ करने के लिए क्लीन वाटर बॉटल की किट बांटी गई है। 17 टीमें लोगों को जागरूक कर रही हैं। इस मामले में शासन मंगलवार को इंदौर हाईकोर्ट में विस्तृत रिपोर्ट पेश करेगा।

142 का इलाज जारी
142 का इलाज जारी

कोलकाता से आए वैज्ञानिक

Bhagirathpura Dirty water death: कोलकाता से आए वैज्ञानिक सैंपल लेकर जांच करेंगे। इसके लिए टीम भागीरथपुरा से पानी के रैंडम सैंपल एकत्रित करेगी। इलाके में पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य तेजी से चल रहा है। बोरिंग में भी लीकेज की जांच की जा रही है। पीने के पानी की आपूर्ति के लिए टैंकरों को पहुंचाया गया है।

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: रायपुर सेंट्रल जेल में रेप के आरोपी ने लगाई फांसी, धरने पर बैठे परिजन
Next: Eating Cabbage Can Cause Death: अगर आप खाते हैं पत्ता गोभी तो हो जाएं सावधान, नहीं तो दिमाग में हो सकते कीड़े!

Related Stories

IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.