Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • सनातन
  • Bhadrakali Temple CG: भैरव बाबा के स्थान पर प्रकट हुईं मां भद्रकाली, जानिए बेमेतरा मंदिर का इतिहास…
  • सनातन

Bhadrakali Temple CG: भैरव बाबा के स्थान पर प्रकट हुईं मां भद्रकाली, जानिए बेमेतरा मंदिर का इतिहास…

Hema Gupta November 12, 2025

Bhadrakali Temple CG: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के हृदय स्थल बाजार पारा में स्थित माता भद्रकाली का मंदिर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत केंद्र है। नगर की कुलदेवी के रूप में पूजनीय मां भद्रकाली का यह मंदिर नवरात्र के दौरान ही नहीं, बल्कि पूरे वर्ष श्रद्धालुओं से भरा रहता है। अपनी भव्यता और ऐतिहासिक महत्व के कारण यह मंदिर जिले की धार्मिक पहचान बन चुका है।

Read More: Gautam Gambhir Video Viral: कोलकाता टेस्ट से पहले गौतम गंभीर ने लिया मां काली का आशीर्वाद, वीडियो वायरल…

भैरव बाबा के स्थान पर प्रकट हुईं मां भद्रकाली…

स्थानीय मान्यता के अनुसार, जहां आज यह दिव्य मंदिर स्थित है, वहां पहले भैरव बाबा का मंदिर हुआ करता था। कहा जाता है कि नगर के श्रद्धालु लेखराज शर्मा को एक रात मां भद्रकाली ने सपने में दर्शन दिए और अपने अस्तित्व का संकेत दिया।
सपने के अनुसार, श्रद्धालुओं ने उस स्थान से देवी की प्रतिमा लाकर स्थापित की और वहां भद्रकाली मंदिर का निर्माण कराया। तभी से यह स्थान “मां भद्रकाली की धरा” कहलाने लगा।

हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक — सौहार्द का संदेश देता मंदिर…

बाजार पारा क्षेत्र मुस्लिम बाहुल्य इलाका है, जहां मंदिर के ठीक सामने एक मस्जिद भी स्थित है। यह दृश्य धार्मिक एकता और आपसी भाईचारे की मिसाल पेश करता है। बताया जाता है कि पहले मंदिर टापू पर स्थित था, जिसे 1980 में नगरवासियों ने भव्य स्वरूप दिया।
मंदिर के शीर्ष पर कैलाश पर्वत का दिव्य स्वरूप बना हुआ है, जहां भगवान शिव, माता पार्वती और उनका परिवार विराजमान हैं। इसके अलावा मंदिर परिसर में गंगा तालाब और हनुमान जी का मंदिर भी भक्तों के आकर्षण का केंद्र हैं।

भक्तों की हर मनोकामना होती है पूरी…

मंदिर के मुख्य पुजारी राजू पांडे के अनुसार —

“यह मंदिर बेमेतरा का सबसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है, जहां हर दिन सैकड़ों भक्त अपनी मनोकामनाएं लेकर आते हैं। मां भद्रकाली हर सच्चे भक्त की प्रार्थना अवश्य सुनती हैं।”

70 साल पुराना मंदिर, लगातार हो रहा विस्तार…

मंदिर संस्था के वरिष्ठ सदस्य राजकुमार ठाकुर बताते हैं —

“यह मंदिर लगभग 70 वर्ष पुराना है। नगरवासियों के सहयोग से इसका निर्माण और विस्तार लगातार होता रहा है।”

वहीं मंदिर समिति के अध्यक्ष उत्तमचंद माहेश्वरी ने कहा —

“वर्तमान में मंदिर परिसर के विस्तार का कार्य जारी है। जल्द ही यहां शिव मंदिर और पार्वती मंदिर का भी निर्माण पूरा किया जाएगा, जिससे यह स्थल और अधिक दिव्य व भव्य रूप लेगा।”

भक्ति, आस्था और एकता का संगम…

बेमेतरा का भद्रकाली मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि आस्था, प्रेम और एकता का प्रतीक है। यहां आने वाला हर भक्त यह महसूस करता है कि जहां सच्ची श्रद्धा होती है, वहां मां भद्रकाली हर मनोकामना पूर्ण करती हैं।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: कौन है डॉक्टर शाहीन शाहिद? तलाक, अकेलापन और आतंकी नेटवर्क
Next: डिप्टी कलेक्टर के सूने मकान से 11लाख का सोना चोरी,बदमाश कीमती घड़ियां भी ले भागे

Related Stories

Pamchkuian Temple Mp
  • सनातन

Pamchkuian Temple Mp: ऐसा राम मंदिर जहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में आते हैं तोते!

Hema Gupta February 28, 2026
Maa Saraswati Mandir
  • सनातन

Maa Saraswati Temple Mp: ऐसा मंदिर जहां माता का स्याही से किया जाता है अभिषेक!

Hema Gupta February 24, 2026
2026-rashifal
  • Top Story
  • सनातन

Aaj ka rashifal in hindi: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल | “Daily horoscope”

Ranu February 21, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.