Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Betul rain damage: बैतूल में पहली बारिश में ही सड़कें बेहाल, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान
  • मध्य प्रदेश

Betul rain damage: बैतूल में पहली बारिश में ही सड़कें बेहाल, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान

divya mistry June 25, 2025

Betul rain damage: मध्यप्रदेश के बैतूल जिला मुख्यालय में पहली ही बारिश ने नगर पालिका की लापरवाही की पोल खोल दी है। शहर के विभिन्न वार्डों—जैसे आजाद वार्ड, तिलक वार्ड और लल्ली चौक—में पाइपलाइन डालने के लिए सड़कें खोदी गई थीं। कार्य पूरा होने के बाद नागरिकों को जल कनेक्शन तो मिल गया, लेकिन सड़कों की मरम्मत अब तक नहीं की गई है।

 

Betul rain damage
Betul rain damage

किसी बड़े हादसे को न्योता दे रही

बारिश के चलते हालात और बदतर हो गए हैं। गड्ढों में पानी भर जाने से सड़कें दलदल में बदल गई हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन रास्तों से न तो गाड़ियां निकल पा रही हैं और न ही पैदल चलना मुमकिन है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को हो रही है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह स्थिति किसी बड़े हादसे को न्योता दे रही है।

Betul rain damage: जल्द ही आंदोलन की चेतावनी दे रहे

तिलक वार्ड पार्षद नफीस मिर्जा ने नगर पालिका पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उन्होंने कई बार अधिकारियों से लिखित और मौखिक रूप से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ठेकेदार को कई बार सीएमओ द्वारा सड़क सुधारने के निर्देश दिए गए, मगर वह लगातार आदेशों की अनदेखी कर रहा है। वार्डवासियों में इस लापरवाही को लेकर भारी नाराजगी है और वे जल्द ही आंदोलन की चेतावनी दे रहे हैं।

Betul rain damage: ठेकेदार किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं?

इस गंभीर स्थिति में बड़ा सवाल यह है कि जब पाइपलाइन डालने का कार्य पूरा हो चुका है, तो सड़कें अब तक क्यों नहीं बनाई गईं? क्या प्रशासन और ठेकेदार किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं?

Betul rain damage: जनहित में तीन प्रमुख मांगे उठ रही हैं:

तत्काल खोदी गई सड़कों की मरम्मत शुरू की जाए।

बारिश में जलभराव से राहत के लिए अस्थायी उपाय किए जाएं।

लापरवाह ठेकेदार और अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई हो व जवाबदेही तय की जाए।

जनता अब जवाब मांग रही है और अगर प्रशासन ने जल्द कदम नहीं उठाया, तो इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ेगा।

रिपोर्ट: शशांक सोनकपुरिया, बैतूल

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Ujjain: महाकाल दर्शन करने आए युवक की शिप्रा नदी में डूबने से मौत
Next: Shahdol Congress: “गुटीय राजनीति से परे, स्वच्छ छवि वाले निष्ठावान कार्यकर्ता को बनाया जाए जिला कांग्रेस अध्यक्ष”

Related Stories

IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • अमेरिका-इजराइल हमले में खामेनेई की मौत? ईरान सेना ने कहा खतरनाक हमला करेंगे
  • राजस्थान-MP में 34°C की तपिश, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी; पंजाब-चंडीगढ़ में यलो अलर्ट
  • दुबई में दहशत: बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला, एयरपोर्ट बंद; एयर इंडिया ने लंदन-टोरंटो समेत 5 बड़ी उड़ानें रद्द कीं
  • मिडिल ईस्ट में भूचाल: खामेनेई की मौत का दावा, ईरान-इजराइल जंग ने बदला दुनिया का समीकरण
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.