Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • BETUL NEWS: मुलताई: झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से गई 11 साल की मासूम की जान, प्रशासन पर उठे सवाल
  • मध्य प्रदेश

BETUL NEWS: मुलताई: झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से गई 11 साल की मासूम की जान, प्रशासन पर उठे सवाल

divya mistry May 15, 2025

BETUL NEWS:  मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई थाना रोड क्षेत्र में एक झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही ने 11 वर्षीय बच्ची की जान ले ली। खंबारा निवासी रुचि बली पवार तीन दिनों तक एक फर्जी डॉक्टर से इलाज कराती रही, लेकिन हालत नहीं सुधरी। जब परिजन उसे शासकीय अस्पताल लाए, तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

BETUL NEWS 
BETUL NEWS

BETUL NEWS:  डिहाइड्रेशन से पीड़ित थी बच्ची

डॉ. पंचम सिंह के अनुसार, बच्ची गंभीर डिहाइड्रेशन से पीड़ित थी और अस्पताल पहुंचते समय उसका बीपी व पल्स नहीं मिल रहा था। शाम करीब 6:30 बजे बच्ची ने दम तोड़ दिया। बीएमओ का कहना है कि अगर समय पर सही इलाज मिलता, तो उसकी जान बचाई जा सकती थी।

इलाज संदिग्ध था और मौत हुई

इस दुखद मामले में सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब इलाज संदिग्ध था और मौत हुई, तो पोस्टमार्टम क्यों नहीं किया गया? अस्पताल प्रशासन ने पोस्टमार्टम कराने की कोशिश की थी, लेकिन परिजनों ने मना कर दिया। क्या इस तरह के मामलों में प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं बनती?

BETUL NEWS: झोलाछाप डॉक्टर बिना किसी डिग्री के खुलेआम इलाज कर रहे

मुलताई और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में दर्जनों झोलाछाप डॉक्टर बिना किसी डिग्री के खुलेआम इलाज कर रहे हैं। न तो स्वास्थ्य विभाग ने अब तक कोई कार्रवाई की, न ही प्रशासन ने इस पर संज्ञान लिया है। ये फर्जी डॉक्टर लोगों की जान से खेल रहे हैं, और प्रशासन की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है।

बीएमओ की रिपोर्ट भी दर्ज

थाना प्रभारी देवकरण डहेरिया ने बताया कि अस्पताल से प्राप्त तहरीर के आधार पर पुलिस जांच कर रही है और बीएमओ की रिपोर्ट भी दर्ज की जा चुकी है।यह घटना प्रशासन और स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर विफलता को उजागर करती है।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Ballia DPS 10th Result: दिल्ली पब्लिक कान्वेंट स्कूल के स्टूडेंट्स ने मारी बाजी, अनिल और एलिना के आए 98%
Next: RAIPUR News : सीएम साय की साहित्यकार-कलाकारों को सौगात

Related Stories

IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.