Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • BETUL NEWS: खबर का असर… बैतूल में ग्रीन वैली कॉलोनी पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, अवैध निर्माण को किया डिस्मेंटल
  • मध्य प्रदेश

BETUL NEWS: खबर का असर… बैतूल में ग्रीन वैली कॉलोनी पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, अवैध निर्माण को किया डिस्मेंटल

divya mistry May 26, 2025

BETUL NEWS: मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में अवैध कॉलोनियों के बढ़ते जाल पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। हाल ही में ग्रीन वैली कॉलोनी को लेकर मीडिया में प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया और कॉलोनी की गहन जांच की गई। जांच में सामने आया कि इस कॉलोनी को विकसित करने के लिए कॉलोनाइजर के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं था और यह कॉलोनी ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित की जा रही थी।

BETUL NEWS
BETUL NEWS

BETUL NEWS: कॉलोनाइजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

एसडीएम राजीव कहार के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में पाया गया कि कॉलोनाइजर ने बिना किसी वैध अनुमति के जमीन को प्लॉट में तब्दील कर दिया था और कुछ प्लॉटों की रजिस्ट्री तक कर दी गई थी। इसे गंभीर धोखाधड़ी मानते हुए एसडीएम ने तत्काल प्रभाव से सभी रजिस्ट्रियों पर रोक लगाने और पहले से की गई रजिस्ट्रियों को निरस्त करने के आदेश दिए। साथ ही अवैध कॉलोनी को डिस्मेंटल करने और कॉलोनाइजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

BETUL NEWS: पूरे निर्माण को अवैध घोषित कर दिया

एसडीएम कार्यालय को इस पूरे मामले की जांच और कार्रवाई में करीब 20 दिन का समय लगा। जांच के दौरान कॉलोनाइजर को नोटिस जारी कर जवाब देने का मौका भी दिया गया, लेकिन वह संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके चलते प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए ।

BETUL NEWS: अवैध निर्माण पर प्रभावी नियंत्रण लगेगा

एसडीएम बैतूल ने स्पष्ट किया कि इस तरह की अवैध कॉलोनियों पर अब सख्त कार्रवाई की जाएगी और भविष्य में ऐसी गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन की इस कार्रवाई से अन्य अवैध कॉलोनियों के खिलाफ भी सख्त संदेश गया है और उम्मीद है कि इससे अवैध निर्माण पर प्रभावी नियंत्रण लगेगा।

जनता के हित में बड़े बदलाव संभव

यह कार्रवाई न सिर्फ प्रशासन की सतर्कता को दर्शाती है बल्कि यह भी साबित करती है कि यदि मीडिया और प्रशासन मिलकर काम करें तो जनता के हित में बड़े बदलाव संभव हैं।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: ज्योति मल्होत्रा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, पाकिस्तान यात्रा का नया वीडियो सामने आया – AK-47 के साथ गार्ड्स के बीच घूमती दिखीं!
Next: मुंबई और पुणे में तबाही : भारी बारिश, मेट्रो स्टेशन में बाढ़, ट्रेन सेवाएं प्रभावित – जानिए पूरी खबर!

Related Stories

मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे
  • मध्य प्रदेश

मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित

Rohan Umak March 1, 2026
शिक्षकों की कमी
  • मध्य प्रदेश

MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा

Narendra Singh March 1, 2026
बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • मध्य प्रदेश

electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र

Narendra Singh March 1, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Identifying Real and fake Mawa: क्या आप भी बाजार से लाते हैं मावा? तो पहले पढ़ लें ये खबर…
  • कई देशों में फंसे UP के लोग, खामेनेई का बारंबकी से क्या रिश्ता?
  • मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित
  • उत्तराखंड में CM धामी ने मनाया भव्य रंगोत्सव, लोक कलाकारों संग लगाये ठुमके
  • IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.