गल्फ कंपनी की शिकायत पर मामले का चला पता
Betul Nakali Khad: मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई थाना क्षेत्र में पुलिस ने नकली लिक्विड यूरिया बनाने और बेचने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। आपको बतादें इस कार्रवाई में पुलिस ने 1830 लीटर नकली लिक्विड यूरिया जब्त किया और बायोडीजल पंप के प्रबंधक सहित अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। यह मामला गल्फ कंपनी की शिकायत पर सामने आया है जिसमें कंपनी ने नकली यूरिया की बिक्री और उसके लोगो के दुरुपयोग की शिकायत की थी।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने मारा छापा
Betul Nakali Khad: पुलिस ने शिकायत के आधार पर रविवार रात मालेगांव के पास स्थित एक बायोडीजल पंप पर छापा मारा जहां से 130 लीटर नकली लिक्विड यूरिया बरामद किया गया। पंप के प्रबंधक हिमांशु पाठेकर के खिलाफ 63 कॉपीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि नकली यूरिया की सप्लाई परमंडल गांव में स्थित एक मकान से की जा रही थी।
प्रधानमंत्री भारतीय जन उर्वरक परियोजना की मिली बोरियां

Betul Nakali Khad: इसके बाद सोमवार को पुलिस ने देवजी इंगले के खेत में बने मकान पर छापा मारा जहां से नकली यूरिया बनाने की मशीनें और प्रधानमंत्री भारतीय जन उर्वरक परियोजना की बोरियां और 1000 लीटर नकली लिक्विड यूरिया बरामद किया गया। पुलिस ने यह भी जानकारी प्राप्त की कि परमंडल के पास नागपुर मार्ग पर भी नकली यूरिया बेचा जा रहा था और वहां से 700 लीटर नकली यूरिया जब्त किया।
मुख्य आरोपी बाबू उर्फ एजाज की तलाश जारी
Betul Nakali Khad: इस मामले में तीन कंपनियों के नाम सामने आए हैं आपको बतादें की गल्फ,आइशर 100 और टाटा मोटर्स के लोगो का दुरुपयोग किया गया था। साथ ही प्रधानमंत्री भारतीय जन उर्वरक परियोजना की बोरियां भी पाई गईं। पुलिस अब मुख्य आरोपी बाबू उर्फ एजाज की तलाश कर रही है जो इस गिरोह का मुख्य संचालक बताया जा रहा है।
पूरे मामले को लेकर निश्चल एन झारिया,SP का क्या कहना है पढ़िए..

Betul Nakali Khad: पुलिस अधीक्षक निश्चल एन झारिया ने कहा कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और जल्द ही मुख्य आरोपी समेत अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह मामला अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बन चुका है।
