Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Betul Gold Guinea Exposed: नकली सोने की गिन्नी बेचकर ठगन वाले गिरोह का पर्दाफाश, 240 गिन्नियां बरामद
  • मध्य प्रदेश

Betul Gold Guinea Exposed: नकली सोने की गिन्नी बेचकर ठगन वाले गिरोह का पर्दाफाश, 240 गिन्नियां बरामद

himani Shrotiya April 6, 2025

Betul Gold Guinea Exposed: मध्यप्रदेश के बैतूल में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बीजादेही पुलिस द्वारा एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली सोने की गिन्नी बेचकर देशभर में करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय संगठित ठग गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। 

अब तक ये गिरोह देश के विभिन्न राज्यों में लोगों को निशाना बनाकर करोड़ों रुपए की ठगी कर चुका है। इस कार्रवाई में गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया हैं। 

 नकली गिन्नी को असली बताकर की ठगी

बता दे कि, 05 अप्रैल को बीजादेही थानाक्षेत्र के ग्राम झिरियाडोह के जंगल में कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा ग्रामीणों को नकली सोने की गिन्नियां असली बताकर भारी कीमत पर बेचने की खबर पुलिस को मिली थी। मुखबिर की सूचना पर थाना बीजादेही ने कार्रवाई की।

Betul Gold Guinea Exposed: 2 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

रुप सिंह – पिता गेंद लाल कलमे, ग्राम झिरनापुरा, थाना सिवनी मालवा, जिला नर्मदापुरम 

अजीत पारधी – पिता लेहसुनचंद पारधी, निवासी: सिवनी मालवा, जिला नर्मदापुरम 

240 गिन्नियां बरामद

गिरफ्तारी के समय आरोपियों के कब्जे से नकली सोने की 240 गिन्नियां, नकली सोने के आभूषण 02 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। 

पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा 

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे एक संगठित ठग गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं, जो मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, राजस्थान, उत्तर प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों में भोले-भाले, ग्रामीण व नागरिकों को ठगने का कार्य करते हैं।

यह गिरोह सुनियोजित रणनीति के तहत बस स्टैंड, मंदिर परिसर, ट्रेन यात्रा आदि स्थानों पर संपर्क बनाते हैं और यह दावा करते हैं कि उनके खेत में या रास्ते में उन्हें सोने की गिन्नियां मिली हैं, जिन्हें वे पुलिस तथा शासन की नजर से चोरी-छिपे बाजार मूल्य से आधे दाम में बेचना चाहते हैं। 

भरोसा दिलाने के लिए शुरुआत में एक असली सोने की गिन्नी देकर उसे जांच कराने के लिए प्रेरित किया जाता है। पीड़ित द्वारा गिन्नी असली पाए जाने पर सौदा तय किया जाता है और बाद में उन्हें नकली गिन्नियां सौंप दी जाती हैं।

यह लोग सौदे के लिए बैतूल-हरदा-नर्मदापुरम जिला के सीमावर्ती जंगलों, निर्जन स्थलों पर बुलाते हैं जहाँ मोबाइल नेटवर्क अथवा अन्य संचार सुविधाएं उपलब्ध नहीं होती।

कई पीड़ित बदनामी और भय के कारण सामने नहीं आते हैं और मामला पुलिस तक नहीं पहुंचता।

अन्य सदस्यों की तलाश जारी 

Betul Gold Guinea Exposed: गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक निश्चल झारिया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी के मार्गदर्शन में अलग-अलग पुलिस टीमें गठित की गई हैं।

read more: रामनवमी पर बाबा महाकाल का राम स्वरूप में श्रृंगार

सांवाददाता,शशांक सोनकपुरिया, बैतूल

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: बांके बिहारी मंदिर में लाखों की चोरी : banke bihari temple donation box theft 🚨
Next: GT vs SRH Siraj and Gill: लगातार चौथी बार हारी हैदराबाद, सिराज का बरसा कहर

Related Stories

IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.