Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Betul : मुर्गियां खाने से नाराज शख्स की बेरहमी
  • मध्य प्रदेश

Betul : मुर्गियां खाने से नाराज शख्स की बेरहमी

Narendra Singh May 29, 2025

Betul dog ate chicken angry young man beat it to death : डॉगी को पीट-पीटकर बोरी में भरा, फिर लगा दी आग

Betul dog ate chicken angry young man beat it to death : एमपी के बैतूल में एक स्ट्रीट डॉग को बेरहमी से पीटा गया. फिर बोरे में डालकर आग के हवाले कर दिया. इसका वीडियो वायरल हुआ तो एनिमल लवर्स ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज करवाई. पुलिस फिलहाल आरोपी की तलाश में जुटी हुई है.

मुर्गी खाने पर आगबबूला हुआ शख्स

मध्य प्रदेश के बैतूल में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक शख्स ने स्ट्रीट डॉग को पहले बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला. फिर शव को बोरी में भरकर जलाने की कोशिश की. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.

डॉगी को पीट पीटकर मारा

गर्ग कॉलोनी की इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो एनिमल लवर वर्षा पवार के पास भी जा पहुंचा. उन्होंने बैतूल गंज थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिसकर्मियों ने डॉगी का अधजला शव माचना नदी किनारे से जब्त किया. आरोपी की पहचान कॉलोनी के ही हयात खान के रूप में हुई, जो घटना के बाद से फरार है.

बोरे में भरा फिर आग लगा दी

वीडियो में आरोपी हयात कुत्ते को बेरहमी से डंडे से पीटता दिखाई दिया. इसके बाद आरोपी ने उसे बोरी में भरकर जला दिया. डॉगी के कुछ अंग मौके पर पाए गए हैं. पशु प्रेमी वर्षा पवार (42) ने बताया कि बुधवार सुबह 11:34 बजे उनके वॉट्सऐप पर रितिका नागले के नंबर से 14 सेकेंड का एक वीडियो आया. वीडियो में एक व्यक्ति एक स्ट्रीट डॉग को पीटते हुए दिखाई दिया. जब उन्होंने पड़ताल की तो वीडियो सही पाया गया.

डॉगी का जला हुआ शव मिला

इसके बाद उन्होंने बैतूल गंज पुलिस से पूरे मामले की शिकायत की. वो पुलिस को लेकर घटनास्थल पर भी पहुंचीं. डॉगी की खोज की गई तो वह माचना नदी किनारे पड़ा मिला. आरोपी ने उसे बोरी में भरकर जला दिया था. उसके कुछ अंग भी मौके पर पाए गए हैं. प्रिया नाम की लड़की ने डॉगी का यह वीडियो बनाया था. उसने यह वीडियो रितिका को दिया जो पशु अत्याचार को लेकर एक एनजीओ चलाती हैं. रितिका ने ही वीडियो वर्षा पवार से शेयर किया था, जो बाद में वायरल हो गया.

मुर्गियों को खा जाते थे कुत्ते

बताया जा रहा है कि हयात अली जाकिर हुसैन वार्ड में रहता है. उसने घर में मुर्गियां पाल रखी हैं, जिन्हें अक्सर स्ट्रीट डॉग खा जाते थे. पड़ोसियों ने बताया कि एक दिन पहले उसकी भांजी पर भी स्ट्रीट डॉग ने हमला कर दिया था, इससे वह नाराज था.

Read More :- JN.1 वैरिएंट: भारत में कोरोना के मामलों में अचानक वृद्धि, 28 मौतें

Watch Now :- किसानों को मोदी सरकार का तोहफा… MSP में बढ़ोतरी! | AGRICULTURE

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: LADLI BEHNA : लाड़ली बहनों को मिलेंगे 3000 रुपए
Next: Raipur : तंत्र-मंत्र के लिए हिरण का शिकार…

Related Stories

शिक्षकों की कमी
  • मध्य प्रदेश

MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा

Narendra Singh March 1, 2026
बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • मध्य प्रदेश

electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र

Narendra Singh March 1, 2026
IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Holika Dahan 2026 Date: क्या आप भी हैं कंफ्यूज? कब है होलिका दहन तो ये खबर आपके लिए…
  • Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
  • ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.