Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश
  • Betul : धर्मांतरण विवाद, आदिवासी महिला के अंतिम संस्कार पर रोका,  माफी के बाद मिली श्मशान घाट में जगह
  • देश-विदेश

Betul : धर्मांतरण विवाद, आदिवासी महिला के अंतिम संस्कार पर रोका,  माफी के बाद मिली श्मशान घाट में जगह

Narendra Singh September 14, 2025

बैतूल आमला ब्लॉक के कन्नड़गांव में 50 वर्षीय महिला ललिता परते के अंतिम संस्कार को लेकर मचा विवाद, धर्मांतरण के कारण ग्रामीणों ने किया बहिष्कार, फिर आदिवासी परंपराओं में लौटने पर दी अनुमति.

ग्रामीण नहीं हुए अंतिम संस्कार में शामिल

बैतूल के आमला ब्लॉक के कन्नड़गांव के एक आदिवासी परिवार को उस समय तकलीफ झेलनी पड़ी, जब 50 साल की ललिता परते की मौत के बाद ग्रामीणों ने उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने से इंकार कर दिया. साथ ही उन्हें गांव के एकमात्र श्मशान घाट का इस्तेमाल करने पर रोक लगा दी. ग्रामीणों पर आरोप है कि मृतका के परिवार ने सालों पहले ईसाई धर्म अपना लिया था. इसलिए उन्हें गांव के श्मशान घाट का उपयोग करने का अधिकार नहीं है.”

श्मशान घाट भी नहीं ले जाने दिया शव

मृतका ललिता के पुत्र राजाराम ने बताया कि “हमारे आदिवासी समाज के लोगों को हम पर कई सालों से संदेह था कि हमने ईसाई धर्म अपना लिया है. जैसे गांव वालों का पता लगा कि मेरी मां की मृत्यु हो गई है. गांव वालों ने मेरे घर आने से इंकार कर दिया और शव को गांव के श्मशान घाट में दफनाने से भी मना कर दिया था. समाज के लोगों का कहना था कि इस परिवार से हमारे कोई संबंध नहीं है.”

माफी मांगी तब हुआ अंतिम संस्कार

राजाराम ने बताया,”हालात तब समान्य हुए, जब गांव में बड़े-बुजुर्गों और पंचायत के सामने मेरे परिवार के सदस्य जिसमें 3 बेटियां और दामाद ने गांव के देवी-देवताओं की कसम खाकर माफी मांगी. साथ ही कहा कि हम फिर से आदिवासी समाज में शामिल हो रहे हैं. गांव की परंपराओं में शामिल होंगे और गांव की सभी परंपराओं को मानेंगे. तब जाकर कहीं ग्रामीण माने और मृतका का अंतिम संस्कार गांव के श्मशान घाट में करने के अनुमति दी. इसके बाद आदिवासी परंपरा के अनुसार मृतका का अंतिम संस्कार किया गया. कन्नड़गांव ग्राम पंचायत आदिवासी बाहुल्य है. यहां लगभग 70 फीसदी आदिवासी परिवार रहते हैं.

आदिवासी परंपरा से हुआ अंतिम संस्कार

इस मामले में गांव की पंच रेवती कवड़े ने कहा कि “ललिता के पति की मृत्यु कई साल पहले हो गई थी. ललिता व उनके परिवार ने आज से करीब 5 वर्ष पहले ईसाई धर्म अपनाया लिया था. इसके बाद ललिता और उसका परिवार ईसाई धर्म का पालन करने लगे थे. उनका परिवार गांव के किसी भी कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेता था, इसलिए समाज के लोगों ने उनसे भी दूरी बना ली थी.”

लौटने के वादे पर स्वीकारा समाज

गांव की सरपंच सविता सरयाम ने बताया कि “परिवार लंबे समय से ईसाई धर्म का पालन कर रहा था, इसलिए समाज ने उनसे दूरी बना ली थी, लेकिन सार्वजनिक रूप से परंपराओं में लौटने का वादा करने पर समाज ने उन्हें फिर से स्वीकार कर लिया.” ग्राम सचिव आशीष नागले ने कहा कि “पंचायत जबरन धर्म परिवर्तन की निंदा करती है और शासन स्तर से पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाई जाएगी.”

Read More:- echallan-scam: ट्रैफिक ई-चालान के मैसेज और अकाउंट्स खाली

 

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: BagheshwarDham: नेपाल में फिर से राजसत्ता की गूंज, धीरेन्द्र शास्त्री ने उठाई फिर हिंदू राष्ट्र की मांग”
Next: यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ का संकल्प: विकसित भारत 2047 की ओर स्टार्टअप कॉन्क्लेव, किसानों से विज्ञान तक

Related Stories

जगन्नाथ मंदिर खजाना
  • Top Story
  • देश-विदेश

48 साल बाद खुलेगा जगन्नाथ मंदिर का खजाना,  RBI की निगरानी में 25 मार्च से गिनती

Narendra Singh March 4, 2026
दुबई में अटैक
  • Top Story
  • देश-विदेश

Iran Israel war: दुबई में अमेरिकी एंबेसी पर हमला, तेहरान-बेरूत पर इजराइली बमबारी तेज

Narendra Singh March 4, 2026
Upendra Kushwaha Rajya Sabha
  • देश-विदेश
  • बिहार

NDA ने उपेंद्र कुशवाहा को बनाया उम्मीदवार, JDU के खातें में 2 सीट

himani Shrotiya March 3, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस पर प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने होली पर्व की दीं मंगलकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व.वीरेंद्र कुमार सखलेचा की जयंती पर विधानसभा परिसर में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • होली मनाने जा रहे बाइक सवार भाई-बहन को पिकअप ने रौंदा,युवक की मौत, बहन गंभीर
  • रतलाम पब्लिक स्कूल’ पर लगा प्रतिबंध:अब कोई भी भर्ती या प्रवेश परीक्षा नहीं होगी
  • CG पुलिस ने MP पुलिस पर किया एक्सटॉर्शन केस: की प्रभारी लाइन अटैच,जानें पूरा मामला
  • Tips For Happy Holi: होली की शुभकामनाएं देते हुए भूलकर न लगाएं ये रंग!
  • दौसा होली पर 2 गुटों में संघर्ष, 4 महिलाओं सहित 7 लोग घायल
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.