Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Betul: प्रेम प्रसंग में युवक की मौत, महिला के परिजनों समेत 11 गिरफ्तार
  • गुजरात
  • मध्य प्रदेश

Betul: प्रेम प्रसंग में युवक की मौत, महिला के परिजनों समेत 11 गिरफ्तार

divya mistry June 18, 2025

Betul: मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग एक युवक की जान ले बैठा। जानकारी के मुताबिक, 3 जून को एक महिला अपने ससुराल से मायके आई थी और अगले ही दिन यानी 4 जून को अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। 7 जून को महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट उसके पति और परिजनों ने शाहपुर थाने में दर्ज कराई।

Betul
Betul

Betul: दोनों को पकड़कर गुरगुंदा गांव ले जाया गया

बाद में महिला ने खुद फोन कर परिजनों को प्रेमी संग भागने की बात बताई। समझाइश के बाद वह प्रेमी के साथ वापस लौटने को तैयार हो गई और दोनों इटारसी से बैतूल लौट रहे थे। रास्ते में भौंरा बस स्टैंड पर परिजनों ने उन्हें एक निजी बस में ढूंढ निकाला। बस से उतारने के बाद कहासुनी हुई और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में दोनों को पकड़कर गुरगुंदा गांव ले जाया गया।

Betul:इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई

गांव में महिला के परिजनों व अन्य लोगों ने युवक के साथ बुरी तरह मारपीट की। बाद में महिला और प्रेमी को शाहपुर थाने लाया गया। युवक की हालत देख पुलिस को शक हुआ और मेडिकल के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।

Betul: इलाके में सनसनी फैल गई

महिला की शिकायत पर पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है। मामला प्रेम प्रसंग से शुरू होकर हत्या तक पहुंच गया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है।

READ MORE: भोपाल का 90 डिग्री ब्रिज सुधरेगा..ट्रोलिंग के बाद दिया आदेश, इंजीनियर्स पर होगी कार्रवाई

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Best Books for Personal Growth: ये 8 किताबें, जो बदल सकती हैं आपकी सोच…
Next: Quantum 5G: क्या है यह नई तकनीक और कैसे बदलेगी इंटरनेट की नई दुनिया?

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान

PM मोदी की अध्यक्षता में अजमेर में राष्ट्रीय कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव

divya mistry February 28, 2026
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.