Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • प्यार में धोखा, महिलाओं से नफरत, क्यों बना सुरेंद्र कटर मैन?
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

प्यार में धोखा, महिलाओं से नफरत, क्यों बना सुरेंद्र कटर मैन?

himani Shrotiya February 7, 2026

Bhopal Cutter Man: अगर किसी को प्यार में धोखा मिले, और जिससे शादी हो वो पत्नी मारपीट करे या बदसलूकी करे तो वो आदमी क्या करेगा? हो सकता है कि उस आदमी को औरतों से नफरत हो जाए। भोपाल में पकड़े गए कटर मैन की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। 

क्यों किया हमला?

सुरेंद्र अहिरवार उर्फ कटर मैन..29 जनवरी की रात भोपाल में 4 युवतियों को कटर मारकर घायल किया था। वह 7 दिन तक कई इलाकों में दहशत फैलाता रहा। उसने अब तक 9 युवतियों पर कटर से हमला किया। 4 फरवरी की रात उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कटर मैन से पुलिस ने जब पूछताछ की तो उसने लड़कियों पर हमला करने की वजह बताई। 

सुरेंद्र अहिरवार उर्फ कटर मैन
सुरेंद्र अहिरवार उर्फ कटर मैन

Bhopal Cutter Man: प्यार में धोखा 

सुरेंद्र उर्फ कटर मैन ने बताया कि जिससे उसने प्यार किया, उसी लड़की ने भाइयों से पिटवाया। थाने में इसको लेकर शिकायत भी कर दी। शादी के बाद पत्नी साथ रहती है तो बदसलूकी और मारपीट करती है। बच्चों के सामने गंदी-गंदी गालियां देती है। यही कारण है कि मुझे औरतों से नफरत हो गई है।

कटर मैन ने बताया कि 2014 में भी उसने सागर में 5 युवतियों को कटर मारी थीं। फिर सागर में ही मजदूरी करने लगा। कटर मारने के बाद पुलिस उसे पकड़ नहीं पाई। तो उसका हौसला बढ़ गया। वहां से राहतगढ़ गया, और एक दोस्त के साथ काम करने लगा।

दोस्त को मारने की कोशिश

सुरेंद्र का दोस्त रुपए में हेराफेरी करता था। खुद ज्यादा पैसा खुद रख लेता था। 2020 में झगड़ा हुआ तो सुरेंद्र ने दोस्त का कटर से गला रेतने की कोशिश की। लेकिन वह बच निकला। इसके बाद सुरेंद्र भोपाल आ गया। तभी से यहां रह रहा था। 

बता दें, कि कटर मैन को पकड़ने के लिए भोपाल पुलिस की 40 अलग-अलग टीमें लगी हुई थी। उस पर 30 हजार का इनाम घोषित किया गया। 4 फरवरी की रात उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अयोध्या नगर पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेजा गया। वह 2 दिन की रिमांड पर है।

CCTV कैमरा में कैद हुआ कटर मैन
CCTV कैमरा में कैद हुआ कटर मैन

लड़कियों को मारकर मिलती थी संतुष्टि 

Bhopal Cutter Man: पूछताछ और तलाशी लेने पर सामने आया की वह सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कंटेंट देखने का आदी है। पत्नी से भी उसके संबंध अच्छे नहीं हैं। घटना के दिन उसका पत्नी से झगड़ा भी हुआ था। उसी बौखलाहट में उसने दिनभर शराब पी और अंधेरा होते ही चोरी की बाइक लेकर वारदात को अंजाम देने निकल पड़ा। आरोपी का कहना है कि लड़कियों को कटर से मारकर उसे संतुष्टि मिलती थी।

मोबाइल में मिलीं 4 पॉर्न फिल्म

पुलिस ने आरोपी का मोबाइल की जांच की तो उसमें से 4 पार्न फिल्म डाउनलोड थीं, जबकि सर्च हिस्ट्री में कई बार पार्न साइट्स को विजिट किए जाने के प्रमाण पुलिस को मिले हैं। आरोपी ने कहा कि वारदात से पहले उसने पार्न फिल्में भी देखी थीं। फिर पीड़िताओं पर पहले अश्लील कमेंट्स किए, जिसने भी विरोध किया उस पर कटर से हमला कर दिया। तलाशी में उसके कब्जे से एक कटर बरामद किया गया। पूछताछ में उसने चारों वारदातों के अलावा साल 2014 में कटर से हमला करने सागर की भी 4 से ज्यादा वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया।

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: Vikrant Breaks Silence On Retirement: विक्रांत मैसी ने रिटायरमेंट पोस्ट पर पहली बार दिया हैरान कर देने वाला रिएक्शन!
Next: एक दिन की ये कैसी सड़क…बनते ही उखड़ गई. PM ग्राम सड़क योजना में घोटाला

Related Stories

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर किया नमन

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
  • CM नीतीश ने दी डॉ. राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि, महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया निरीक्षण
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.