Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Lifestyle
  • Benefits of betel leaf: पान के पत्ते सेहत के लिए वरदान या नुकसान? जानिए सच…
  • Lifestyle

Benefits of betel leaf: पान के पत्ते सेहत के लिए वरदान या नुकसान? जानिए सच…

Hema Gupta August 2, 2025

Benefits of betel leaf: भारत में पान का पत्ता सिर्फ स्वाद के लिए ही बस नहीं खाते हैं, बल्कि यह एक औषधीय पौधा भी माना जाता है। पूजा-पाठ से लेकर सामाजिक आयोजनों तक, पान का पत्ते का उपयोग हर अवसर पर करते है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके सेहत से जुड़े फायदे भी हैं और कुछ गंभीर नुकसान भी?

Read More: Use Banana Peels in Gardening: घर के किचन वेस्ट से करें बागवानी, जानें आसान घरेलू टिप्स!

आइए जानते हैं पान के पत्ते के फायदे और नुकसान..

पाचन में सहायक…

पान का पत्ता चबाने से लार का स्त्राव बढ़ता है, जिससे पाचन एंजाइम्स एक्टिव होते हैं। खाना खाने के बाद पान खाना एक पारंपरिक आदत रही है, जिससे खाना जल्दी पचता है और गैस-एसिडिटी नहीं होती।

मुंह की दुर्गंध और बैक्टीरिया से राहत…

पान में एंटीसेप्टिक और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। यह मुंह की दुर्गंध दूर करने में मदद करता है और दांतों व मसूड़ों की बीमारियों से बचाता है।

वजन घटाने में सहायक…

कुछ आयुर्वेदिक रिसर्च में माना गया है कि पान के पत्ते मेटाबॉलिज्म को तेज करते हैं। इससे शरीर की चर्बी घटाने में मदद मिलती है।

ब्लड शुगर कंट्रोल…

पान की पत्तियों में ऐसे तत्व होते हैं जो शरीर की शुगर लेवल को बैलेंस करने में सहायक हो सकते हैं। डायबिटीज मरीजों के लिए ये फायदेमंद हो सकता है (बिना सुपारी या तंबाकू मिलाए)।

सांस की बीमारी में राहत…

पान का पत्ता श्वसन तंत्र को खोलने में सहायक होता है। सर्दी, जुकाम या खांसी में गुनगुने पानी में उबाल कर इसका सेवन करने से आराम मिल सकता है।

जख्म भरने में कारगर…

पान में एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं जो त्वचा के घाव भरने में मदद करते हैं। पारंपरिक चिकित्सा में पान की पत्तियों को चोट या जलने पर बांधने की विधि प्रचलित रही है।

पान के पत्ते के नुकसान…

सुपारी और तंबाकू के साथ सेवन खतरनाक…

अधिकतर लोग पान के साथ तंबाकू और सुपारी का सेवन करते हैं, जिससे कैंसर, विशेषकर मुंह और गले का कैंसर होने का खतरा बढ़ता है। यही इसकी सबसे बड़ी हानि है।

हाई बीपी वालों के लिए हानिकारक…

कुछ रिसर्च में माना गया है कि पान के पत्ते ब्लड प्रेशर को असंतुलित कर सकते हैं, खासकर अगर इसके साथ सुपारी या तंबाकू लिया जाए। हाई बीपी मरीजों को परहेज करना चाहिए।

दांतों और मसूड़ों पर असर…

पान में मौजूद कुछ रसायन दांतों को पीला करने के साथ-साथ मसूड़ों की सेहत को भी प्रभावित कर सकते हैं। लंबे समय तक लगातार सेवन से दांतों में सड़न हो सकती है।

गर्भवती महिलाओं के लिए नुकसानदेह…

गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाओं को पान खाने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए, क्योंकि इससे हार्मोनल असंतुलन हो सकता है।

आयुर्वेद में पान का उल्लेख…

आयुर्वेद में पान को “ताम्बुल” कहा गया है और इसे वात-कफ नाशक माना गया है। चरक संहिता में इसका वर्णन पाचन सुधारक और मुखशुद्धि के रूप में किया गया है। लेकिन इसमें यह भी कहा गया है कि इसे सीमित मात्रा में और संयम से ही लेना चाहिए।

पान कैसे खाएं कि नुकसान न हो?

1. बिना तंबाकू और सुपारी के खाएं।

2. खाली पत्ता या लौंग, इलायची के साथ सेवन करें।

3. खाने के तुरंत बाद न खाएं – 15–20 मिनट बाद लें।

4. रोजाना सेवन से बचें, सप्ताह में 2–3 बार पर्याप्त है।

 

NOTE- The information given has been taken from different websites, please take expert advice before adopting the information given.

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous:  तेजस्वी Vs चुनाव आयोग: मेरा वोटर ID नहीं! पटना DM ने लिस्ट दिखाई
Next: मथुराः संत प्रेमानंद को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी

Related Stories

Hair Protection Tips
  • Lifestyle

Hair Protection Tips: होली खेलने के पहले और बाद में करें ये काम, बाल को नहीं होगा कोई नुकसान!

Hema Gupta February 28, 2026
पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे
  • Lifestyle

पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे

Rohan Umak February 27, 2026
जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण
  • Lifestyle

जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण

Rohan Umak February 26, 2026
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • आरडीएसएस के कार्यों का समय पर उपभोक्ताओं को मिले लाभ : ऊर्जा मंत्री श्री तोमर
  • राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान 2 मार्च को मंत्रालय स्थित पटेल पार्क में होगा

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित
  • उत्तराखंड में CM धामी ने मनाया भव्य रंगोत्सव, लोक कलाकारों संग लगाये ठुमके
  • IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!
  • Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!
  • नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.