Best State for Promotion of Aviation Ecosystem: उत्तराखण्ड को “Best State for Promotion of Aviation Ecosystem” अंतरराष्ट्रीय विमानन सम्मेलन एवं प्रदर्शनी Wings India 2026 में प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

बता दें की ये सम्मान नागरिक उड्डयन क्षेत्र में राज्य सरकार की ओर से किए गए प्रभावी प्रयासों,नीति समर्थन और विमानन पारिस्थितिकी तंत्र के प्रयासों से ही हुए है.
यह पुरस्कार बेगमपेट एयरपोर्ट, हैदराबाद में आयोजित कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू और नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव समीर कुमार सिन्हा की ओर से प्रदान किया गया.
Best State for Promotion of Aviation Ecosystem: इस कार्यक्रम के दौरान इस अवसर पर उत्तराखण्ड के नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सचिव सचिन कुर्वे सहित कई लोग शामिल हुए.
बता दें की Wings India 2026 देश का प्रमुख विमानन मंच है, जिसमें देश-विदेश के नीति निर्माता, उद्योग विशेषज्ञ, निवेशक और विमानन क्षेत्र से जुड़े हितधारक भाग लेते हैं.
इस मंच पर उत्तराखण्ड को मिला यह सम्मान राज्य के लिए गौरव का विषय है और भविष्य में निवेश और विकास के नए अवसर खोलेगा.
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इसको लेकर कहा कि.. यह पुरस्कार उत्तराखण्ड की समग्र विमानन नीति, बेहतर प्रशासनिक समन्वय और प्रदेश में हवाई संपर्क को मजबूत करने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है.
साथ ही उन्होंने कहा कि.. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और केंद्र सरकार के सहयोग से ली सेवाओं के विस्तार, उड़ान योजना के सफल क्रियान्वयन और आधुनिक विमानन अवसंरचना के विकास से उत्तराखण्ड तेजी से एक उभरते विमानन हब के रूप में स्थापित हो रहा है.
