Best Places Of Bhopal: नए साल की शुरुआत होने वाली है, ऐसे में कई लोग पार्टियां करते हैं तो कई लोग बाहर घूमने जाते है, अगर आप भोपाल जा रहें है, तो ऐसी 4 जगहों के बारें में बताएंगे जहां आप दिन के समय में घूम सकते है। आपको प्रकृतिक सुंदरता के साथ – साथ कई कलात्मक चीजे देखने को मिलेगी और आप को बहुत मजा भी आएगा। और दोस्त या गर्लफ्रैंड के साथ जाना है तो ये जगहें आपके घूमने के लिए बिल्कुल परफेक्ट है।
आइए जानते कौन सी है वो जगहें जहां न्यू ईयर में आप घूम सकते हैं और प्राकृतिक सुंदरता भी देकने को मिलेगी।
सैर सपाटा
सैर सपाटा झील के किनारे बसा हुआ एक खूबसूरत पार्क है, जहां बहुत ही अच्छा व्यू देखने को मिलता है। एक ओर झील दूसरी ओर पुल और साथ वहां की प्राकृतिक सुंदरता जो घूमने के लिए बेहद अच्छी जगह है। आप यहां गर्लफ्रैंड, दोस्त और फैमिली किसी के साथ भी जा सकते है। इस स्थान पर तस्वीरे भी आप अलग – अलग व्यू के साथ ले सकते हैं।

भदभदा फॉल्स और केरवा डैम
भोपाल के बाहरी इलाके में स्थित भदभदा जलप्रपात और केरवा डैम गर्मियों के समय स्थानीय लोगों की पसंदीदा पिकनिक स्पॉट्स भी हैं। भदभदा फॉल्स देखने में मनमोहक लगता है। तो आप यहां भी न्यू ईयर पर दोस्तो और फैमिली दोनों के साथ ही घूमने जा सकते हैं।

यहां की झील, पहाड़ी रास्ते और घना जंगल एकदम ट्रैकिंग और नेचर लवर्स के लिए परफेक्ट हैं। यहां की शामें खास होती हैं।
वन विहार नेशनल पार्क
यह भोपाल शहर के दिल में बसा न केवल वन्यजीव प्रेमियों के लिए स्वर्ग है, बल्कि यहां आने से प्राकृतिक सुंदरता के साथ आपको जीव – जंतु भी देखने को मिलते हैं। यह पार्क भोजताल (बड़ा तालाब) के किनारे स्थित है, हां लेकिन यहां थोड़ी ठंडी हवाएं चलती रहती हैं। लेकिन इस स्थान पर जाकर बहुत अच्छा महसूस होता है।

वन विहार की हरियाली, ऊंचे-ऊंचे पेड़, शांत वातावरण और झील का किनारा मन को सुकून देने वाली जगह बना देते हैं। वहां आपको कई जानवरों को भी देखने को मिलेगा।
मानव संग्रहालय
भोपल में स्थित शामला हिल्स के पास स्थित इंदिरा गांधी मानव संग्रहालय एक अनूठी जगह है, जहां भारत की जनजातीय संस्कृति के साथ-साथ प्रकृति की गोद में समय बिताने का अवसर भी मिलता है। यह जगह झील के किनारे स्थित है और यहां बनी झोपड़ियां गांव की यादों को तजा करती है, पहले के लोग अपना जीवन यापन कैसे करते थे उसकी एक झलक इस संग्रहालय में देखने को मिलती है। विभिन्न जनजातियों के जीवन, घर, परंपराएं और कलाकृतियां भी प्रदर्शित की गई हैं।

बोट क्लब और बड़ा तालाब
भोपाल की सबसे फेमस जगह में से एक लेकव्यू के नाम से जाना जाता है, या कई संख्या में लोग आपको हर दिन देखने को मिल जाएंगे। यह तालाब गर्मियों में सबसे ज़्यादा लोगों को आकर्षित करता है। खासतौर पर शाम के समय जब सूरज ढलने लगता है, बोट क्लब की रौनक देखते ही बनती है। नौका विहार के अलावा यहां का फूड जोन भी काफी लोकप्रिय है। अब तो यहां शिकारा भी चलने लगे हैं, जिसका लुफ्त आप उठा सकते हैं।

आसपास कई और भी जगहें हैं – जैसे कमला पार्क, वीआईपी रोड – जहां झील के किनारे टहलना बहुत ही सुकून भरा होता है।
