Best Places for Summer In Bhopal: गर्मियों के मौसम में चिलचिलाती धूप और तपती हवाओं के बीच कहीं घूमने जाने के लिए कई बार सोचना पड़ता है। क्योकि इतनी गर्मी में ऐसी जगह सभी ढ़ूढ़ते है, जहां गर्मी भी न लगे और ठंडक महसूस हो और हम अपनी छुट्टी का मजा ले सके। तो अगर आप भोपाल से हैं, या भोपाल घूमना चाहते है, तो आज हम भोपाल शहर की कुछ ऐसी जगहों के बारें में बातएंगे जहां आपको गर्मी का अहसास न हो और आपको ठडंक के साथ सुकुन मिले। ऐसे मौसम में भी भोपाल की कुछ खास जगहें हैं जो गर्मी में भी राहत का अनुभव कराती हैं – चाहे वो हरियाली से घिरी हों, पानी की ठंडक देती हों या पहाड़ी वादियों की ताजगी।
भदभदा फॉल्स और केरवा डैम
भोपाल के बाहरी इलाके में स्थित भदभदा जलप्रपात और केरवा डैम गर्मियों के समय स्थानीय लोगों की पसंदीदा पिकनिक स्पॉट्स बन जाते हैं। भदभदा फॉल्स बारिश के मौसम में और ज्यादा मनमोहक लगता है। लेकिन गर्मियों में भी यहां की हरियाली और चट्टानों पर बैठना बेहद सुकूनदायक होता है।

यहां की झील, पहाड़ी रास्ते और घना जंगल एकदम ट्रैकिंग और नेचर लवर्स के लिए परफेक्ट हैं। यहां की शामें खास होती हैं।

वन विहार नेशनल पार्क
यह भोपाल शहर के दिल में बसा न केवल वन्यजीव प्रेमियों के लिए स्वर्ग है, बल्कि गर्मियों में सुकून ढूंढ रहे लोगों के लिए भी एक आदर्श स्थान माना जाता है। यह पार्क भोजताल (बड़ा तालाब) के किनारे स्थित है, जिससे यहां ठंडी हवा का झोंका लगातार महसूस होता है।

वन विहार की हरियाली, ऊंचे-ऊंचे पेड़, शांत वातावरण और झील का किनारा गर्मी में भी इसे मन को सुकून देने वाली जगह बना देते हैं। वहां आपको कई जानवरों को भी देखने को मिलेगा। और अगर आप शाम को जाए तो बेहद सुकुन
मिलेगा।
बोट क्लब और बड़ा तालाब
भोपाल की सबसे फेमस जगह में से एक लेकव्यू के नाम से जाना जाता है, या कई संख्या में लोग आपको हर दिन देखने को मिल जाएंगे। यह तालाब गर्मियों में सबसे ज़्यादा लोगों को आकर्षित करता है। खासतौर पर शाम के समय जब सूरज ढलने लगता है, बोट क्लब की रौनक देखते ही बनती है। नौका विहार के अलावा यहां का फूड जोन भी काफी लोकप्रिय है।

आसपास कई और भी जगहें हैं – जैसे कमला पार्क, वीआईपी रोड – जहां झील के किनारे टहलना बहुत ही सुकून भरा होता है।
