Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Best Places Bhopal for Summer: भोपाल की ये जगहें गर्मियों में घूमने के लिए शानदार…
  • Lifestyle
  • मध्य प्रदेश

Best Places Bhopal for Summer: भोपाल की ये जगहें गर्मियों में घूमने के लिए शानदार…

Hema Gupta April 15, 2025

Best Places Bhopal for Summer: गर्मियों के मौसम में चिलचिलाती धूप और तपती हवाओं के बीच कहीं घूमने जाने के लिए कई बार सोचना पड़ता है। क्योकि इतनी गर्मी में ऐसी जगह सभी ढ़ूढ़ते है, जहां गर्मी भी न लगे और ठंडक महसूस हो और हम अपनी छुट्टी का मजा ले सके। तो अगर आप भोपाल से हैं, या भोपाल घूमना चाहते है, तो आज हम भोपाल शहर की कुछ ऐसी जगहों के बारें में बातएंगे जहां आपको गर्मी का अहसास न हो और आपको ठडंक के साथ सुकुन मिले। ऐसे मौसम में भी भोपाल की कुछ खास जगहें हैं जो गर्मी में भी राहत का अनुभव कराती हैं – चाहे वो हरियाली से घिरी हों, पानी की ठंडक देती हों या पहाड़ी वादियों की ताजगी।

Read More: Benefits of Buttermilk in Summer: गर्मियों में छाछ क्यो पीते हैं, जानिए इसके फायदे?

Best Places Bhopal for Summer: आइए जाने कुछ बेहतरीन जगहों के बारें में…

1. वन विहार नेशनल पार्क

यह भोपाल शहर के दिल में बसा न केवल वन्यजीव प्रेमियों के लिए स्वर्ग है, बल्कि गर्मियों में सुकून ढूंढ रहे लोगों के लिए भी एक आदर्श स्थान माना जाता है। यह पार्क भोजताल (बड़ा तालाब) के किनारे स्थित है, जिससे यहां ठंडी हवा का झोंका लगातार महसूस होता है।

वन विहार की हरियाली, ऊंचे-ऊंचे पेड़, शांत वातावरण और झील का किनारा गर्मी में भी इसे मन को सुकून देने वाली जगह बना देते हैं। वहां आपको कई जानवरों को भी देखने को मिलेगा। और अगर आप शाम को जाए तो बेहद सुकुन
मिलेगा।

2. मानव संग्रहालय

भोपल में स्थित शामला हिल्स के पास स्थित इंदिरा गांधी मानव संग्रहालय एक अनूठी जगह है, जहां भारत की जनजातीय संस्कृति के साथ-साथ प्रकृति की गोद में समय बिताने का अवसर भी मिलता है।

यह जगह झील के किनारे फैली हुई है और यहां की ठंडी हवा गर्मी में एक प्राकृतिक राहत बन जाती है। इस संग्रहालय में विभिन्न जनजातियों के जीवन, घर, परंपराएं और कलाकृतियाँ खुले में प्रदर्शित की गई हैं।

3. भदभदा फॉल्स और केरवा डैम

भोपाल के बाहरी इलाके में स्थित भदभदा जलप्रपात और केरवा डैम गर्मियों के समय स्थानीय लोगों की पसंदीदा पिकनिक स्पॉट्स बन जाते हैं। भदभदा फॉल्स बारिश के मौसम में और ज्यादा मनमोहक लगता है। लेकिन गर्मियों में भी यहां की हरियाली और चट्टानों पर बैठना बेहद सुकूनदायक होता है।

यहां की झील, पहाड़ी रास्ते और घना जंगल एकदम ट्रैकिंग और नेचर लवर्स के लिए परफेक्ट हैं। यहां की शामें खास होती हैं।

4. शौर्य स्मारक

यदि आप ऐसी जगह ढूंढ रहे हैं, जहां गर्मियों की दोपहर में भी शांति मिले और मन को प्रेरणा भी तो शौर्य स्मारक एक बेहतरीन विकल्प है। शौर्य स्मारक के खुले लॉन, वाटरबॉडीज, और आर्ट इंस्टॉलेशन्स गर्मी में भी एक खास अनुभव देते हैं। यहां बैठकर आप न सिर्फ ठंडी हवा का आनंद ले सकते हैं, बल्कि देशभक्ति की भावना से भी सराबोर हो सकते हैं।

5. बोट क्लब और बड़ा तालाब

भोपाल की सबसे फेमस जगह में से एक लेकव्यू के नाम से जाना जाता है, या कई संख्या में लोग आपको हर दिन देखने को मिल जाएंगे। यह तालाब गर्मियों में सबसे ज़्यादा लोगों को आकर्षित करता है। खासतौर पर शाम के समय जब सूरज ढलने लगता है, बोट क्लब की रौनक देखते ही बनती है। नौका विहार के अलावा यहां का फूड जोन भी काफी लोकप्रिय है।

आसपास कई और भी जगहें हैं – जैसे कमला पार्क, वीआईपी रोड – जहां झील के किनारे टहलना बहुत ही सुकून भरा होता है।

Best Places Bhopal for Summer: निकर्ष

भोपाल यूं तो एक ऐतिहासिक और झीलों से भरा शहर है, लेकिन गर्मियों में भी इसकी खूबसूरती फीकी नहीं पड़ती। सही योजना और समय के साथ आप यहां गर्मियों में भी सुकून से भरपूर पल बिता सकते हैं। हरियाली, पानी, पहाड़ और संस्कृति इन सभी का ऐसा संगम कम ही शहरों में देखने को मिलता है। तो भोपाल में घूमने के लिए ऊपर बताई गई बेहतरीन जगहें हैँ। जहां गर्मियों में जाने से सुकून मिलता है।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Ratlam : वनवासी ग्रामीण मजदूर महासंघ का राष्ट्रीय अधिवेशन
Next: first time 6 women in space katy perry lauren sanchez : स्पेस के इतिहास में एक नया अध्याय: 6 महिलाएं एक साथ अंतरिक्ष में 🚀

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान

PM मोदी की अध्यक्षता में अजमेर में राष्ट्रीय कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव

divya mistry February 28, 2026
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.