Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Lifestyle
  • Besan For Skin Care: खाने में स्वादिष्ट, त्वचा के लिए रामबाण है ये चीज!
  • Lifestyle

Besan For Skin Care: खाने में स्वादिष्ट, त्वचा के लिए रामबाण है ये चीज!

Hema Gupta July 26, 2025

Besan For Skin Care: भारतीय रसोई में यह एक चीज आसानी से मिल जाता है, जो न सिर्फ खाने में बल्कि त्वचा के लिए भी रामबाण का काम करता है। बेसन यानी चने का आटा इसकी कई स्वादिष्ट डिस जैसे – चीला, पकौड़े , ढोकला बनाया जाता है, सदियों से भारतीय महिलाएं सौंदर्य निखारने के लिए बेसन का इस्तेमाल करती आई हैं, जिससे उन्हें कोई हानि नही होती, बल्कि त्वचा चमकदार और ग्लोइंग बन जाती है।

Read More: Avoid Vegetables in Kidney Stones: पथरी के मरीज न खाएं ये सब्जियां, वरना बढ़ सकता है दर्द और खतरा!

बेसन में छिपे पोषण और औषधीय गुण…

बेसन में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम और जिंक जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके साथ ही इसमें ऐसे एंजाइम और तत्व होते हैं जो त्वचा से मृत कोशिकाओं को हटाते हैं और त्वचा की रंगत निखारते हैं। बेसन में क्लींजर, एक्सफोलिएटर और नैचुरल टोनर जैसे गुण होते हैं।

त्वचा पर बेसन के 7 जबरदस्त फायदे…

त्वचा को निखारे और चमक बढ़ाए…

बेसन को दूध, हल्दी या गुलाब जल के साथ मिलाकर लगाने से त्वचा पर नैचुरल ग्लो आता है। यह टैनिंग हटाने और रंग साफ करने में मदद करता है।

ऑयली स्किन के लिए वरदान…

अगर आपकी त्वचा ऑयली है, तो बेसन सबसे बेहतर घरेलू उपाय है। यह अतिरिक्त तेल को सोख लेता है और स्किन को मैट और साफ रखता है।

एक्ने और पिंपल्स से छुटकारा..

बेसन में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो त्वचा के पोर्स को साफ करते हैं और पिंपल्स को बनने से रोकते हैं। नींबू और शहद के साथ बेसन लगाने से एक्ने कम हो सकते हैं।

डेड स्किन हटाए…

बेसन एक अच्छा नैचुरल स्क्रबर है। यह डेड स्किन को हटाकर नई त्वचा को उभरने में मदद करता है।

झुर्रियों और उम्र के असर को कम करें…

बेसन में एंटी-एजिंग गुण होते हैं। यह त्वचा की लोच बनाए रखता है और झुर्रियों को रोकने में मदद करता है।

फेस और बॉडी हेयर हटाने में सहायक….

पुराने समय से महिलाएं बेसन और हल्दी को मिलाकर अनचाहे बालों को हटाने के लिए उपयोग करती हैं। यह त्वचा को नुकसान पहुंचाए बिना बाल हटाने में सहायक होता है।

सनटैन हटाने में मददगार…

धूप में ज्यादा समय बिताने के बाद बेसन, दही और नींबू का पैक लगाने से सनटैन जल्दी हटता है।

बेसन के कुछ लोकप्रिय घरेलू फेस पैक…

1. बेसन + हल्दी + दूध

इस पैक को लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ें और फिर सादे पानी से धो लें। यह चेहरे की चमक बढ़ाता है।

2. बेसन + दही + नींबू

टैनिंग हटाने के लिए यह पैक बहुत प्रभावशाली है।

3. बेसन + शहद + गुलाब जल

ड्राय स्किन वालों के लिए यह पैक नमी बनाए रखता है और स्किन को सॉफ्ट बनाता है।

4. बेसन + एलोवेरा जेल

संवेदनशील त्वचा के लिए एलोवेरा के साथ बेसन का इस्तेमाल त्वचा को ठंडक और राहत देता है।

कुछ सावधानियां भी जरूरी…

1. रोजाना प्रयोग ना करें: स्किन को अधिक ड्राई न बनाने के लिए बेसन का उपयोग हफ्ते में 2–3 बार ही करें।

2. पैच टेस्ट जरूर करें: कुछ लोगों को बेसन से एलर्जी हो सकती है। पहले थोड़ा सा पैक हाथ पर लगाकर टेस्ट करें।

3. दही या दूध के साथ मिलाने से स्किन सूखती नहीं है।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: शोध में हुआ खुलासा: संस्कृत के श्लोक उच्चारण से ये बीमारियां होती हैं ठीक
Next: बैंकिंग शुल्कों में बढ़ोतरी: अब हर ट्रांजैक्शन पर चार्ज लगेगा!

Related Stories

Rid of Cannabis Home Remedies
  • Lifestyle

Bhang Hangover Cure: होली में भांग पीने का है प्लान तो पहले पढ़ लें ये खबर!

Hema Gupta March 3, 2026
Holi Celibration Ideas
  • Lifestyle

Holi Celebration Ideas: इस तरह से मनाएं होली, रुठे दोस्त भी आने को हो जाएंगे मजबूर!

Hema Gupta March 2, 2026
How To know asli mava nakali mava
  • Lifestyle

Identifying Real and fake Mawa: क्या आप भी बाजार से लाते हैं मावा? तो पहले पढ़ लें ये खबर…

Hema Gupta March 1, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व वन्य जीव दिवस पर दीं शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रो. वैद्यनाथ लाभ के निधन पर दु:ख व्यक्त किया
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्री राजकुमार सिंह यादव के निधन पर जताया शोक
  • मऊगंज के डायल 112 हीरोज
  • होली के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश पुलिस की गुम/चोरी के मोबाइलों की बरामदगी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • जयपुर में 10 मंजिला अपार्टमेंट में आग, हाइड्रोलिक क्रेन से रेस्क्यू
  • गैंगस्टर बिश्नोई के वकील पर फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी धराया, रोहित गोदारा गैंग से जुड़ा कनेक्शन
  • लक्ष्मणझूला पुलिस को मिली सफलता, 2 गांजा तस्कर गिरफ्तार
  • गल्फ संकट पर झारखंड सरकार हुई अलर्ट, CM सोरेन ने जारी किये हेल्पलाइन नंबर
  • मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा से बदल रहा छत्तीसगढ़ का ग्रामीण परिवेश
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.