Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Berasia Jal Ganga Enhancement: जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत विधायक विष्णु खत्री ने शुरू की बाह्य नदी पदयात्रा
  • मध्य प्रदेश

Berasia Jal Ganga Enhancement: जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत विधायक विष्णु खत्री ने शुरू की बाह्य नदी पदयात्रा

himani Shrotiya May 13, 2025

Berasia Jal Ganga Enhancement: जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत मंगलवार को बैरसिया विधायक विष्णु खत्री ने बाह्य नदी के उद्गम स्थल पीपलखेड़ा से नदी की पदयात्रा शुरू की। इस पहल का उद्देश्य बाह्य नदी के संरक्षण, जल संवर्धन और इसके कैचमेंट एरिया में सुधार के लिए योजनाओं को चिन्हित करना है। यात्रा की शुरुआत से पहले उद्गम स्थल पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें ध्वज और कलश पूजन के साथ विधायक ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में पदयात्रा शुरू की।

दो चरणों में होगी पदयात्रा

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत यह पदयात्रा दो चरणों में आयोजित की जा रही है। पहले चरण की यात्रा पीपलखेड़ा से शुरू होकर ग्राम रोडिया, धमर्रा, हिरनखेड़ी, और तरावली होते हुए नलखेड़ा में समाप्त हुई। इस दौरान मार्ग में पड़ने वाले प्रत्येक गांव में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक यात्रा का स्वागत किया। ग्रामीणों ने कलश लेकर विधायक और यात्रा दल का अभिनंदन किया। प्रत्येक गांव में छोटे-छोटे कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें विधायक विष्णु खत्री ने उपस्थित लोगों को यात्रा के उद्देश्य और महत्व के बारे में बताया।

यात्रा का उद्देश्य: नदी संरक्षण और जल संवर्धन

विधायक विष्णु खत्री ने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान की यह पदयात्रा धरातल पर जल संरक्षण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। यात्रा के दौरान बाह्य नदी के संरक्षण और इसके जल भराव को बढ़ाने के लिए आवश्यक योजनाओं को चिन्हित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस चरण में मुख्य रूप से यह देखा जा रहा है कि नदी की सहायक नदियों और नालों को कैसे खोला जा सकता है। इसके साथ ही, नदी के कैचमेंट एरिया में जल संग्रहण और संरक्षण के लिए क्या बेहतर उपाय किए जा सकते हैं, इस पर भी विचार किया जा रहा है।

Berasia Jal Ganga Enhancement: ग्रामीणों का उत्साह और सहयोग

पदयात्रा के दौरान ग्रामीणों का उत्साह देखते बन रहा था। प्रत्येक गांव में ग्रामीणों ने न केवल यात्रा का स्वागत किया, बल्कि जल संरक्षण के इस अभियान में सहयोग का आश्वासन भी दिया। विधायक ने ग्रामीणों से अपील की कि वे नदी के आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखें और जल संरक्षण के लिए सामुदायिक स्तर पर प्रयास करें। उन्होंने कहा कि यह अभियान तभी सफल होगा, जब स्थानीय समुदाय इसमें सक्रिय भागीदारी निभाएगा।

सोनू सक्सेना की रिपोर्ट

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: Vijay Shah and Colonel Sofia: विवादित बयान पर घिरे मंत्री विजय शाह ने मांगी माफी, कहा – कर्नल सोफिया कुरैशी मेरी बहन हैं
Next: 1000 Days Nutrition Training Kesli: केसली में 1000 दिवस देखभाल और पोषण पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया गया विशेष प्रशिक्षण

Related Stories

IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.