Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Beohari incident: रिश्तेदार ने युवक पर रॉड से किया जानलेवा हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

Beohari incident: रिश्तेदार ने युवक पर रॉड से किया जानलेवा हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

divya mistry June 24, 2025

Beohari incident: थाना क्षेत्र के ग्राम बोड्डिहा निवासी संदीप सिंह पर एक रिश्तेदार द्वारा रॉड से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। यह घटना 22 जून की शाम को उस समय हुई जब संदीप अपनी सास को मझौली तहसील के चुनगुना गांव में छोड़कर वापस लौट रहा था।

Beohari incident
Beohari incident

Beohari incident: युवराज उसका रिश्तेदार है

रास्ते में बनास नदी के पास राइस मिल मोड़ के समीप अचानक मझौली थाना क्षेत्र निवासी युवराज सिंह ने उस पर रॉड से हमला कर दिया। हमले में संदीप को सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आईं। परिजनों के अनुसार, हमला बिना किसी उकसावे के किया गया और पीड़ित का आरोप है कि युवराज उसका रिश्तेदार है।

Beohari incident: कड़ी कार्रवाई की मांग की

घटना के तुरंत बाद संदीप को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल ब्यौहारी में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों हाथों में प्लास्टर चढ़ाया है और सिर की चोट को भी गंभीर बताया गया है। पीड़ित की हालत को देखते हुए परिजनों ने पुलिस अधीक्षक से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Beohari incident:पीछे पुरानी रंजिश हो सकती है

इस घटना की शिकायत ब्यौहारी थाने में दर्ज कर ली गई है, और पुलिस ने मामला संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित और उसके परिवार ने आशंका जताई है कि इस हमले के पीछे पुरानी रंजिश हो सकती है।

तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो

Beohari incident: स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर नाराज़गी है और उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

यह मामला क्षेत्र में आपसी रिश्तों में बढ़ते तनाव और कानून व्यवस्था की स्थिति पर भी सवाल खड़े करता है। घटना के बाद गांव में भय और चिंता का माहौल बना हुआ है।

रिपोर्टर: अशोक कुमार तिवारी

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: कैफे में पार्टी, फिर घिनौनी वारदात: उदयपुर में फ्रांसीसी टूरिस्ट से रेप
Next: Amitabh Bachchan Replying to all on X: क्या बिग बी का एक्स अकाउंट हो चुका है हैक या सचमुच बिग ही दे रहें हैं रिप्लाई!

Related Stories

सीएम कैबिनेट
  • मध्य प्रदेश

2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार

Narendra Singh March 1, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल
  • मध्य प्रदेश

CM डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल और कछुए, बोले- वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता

divya mistry March 1, 2026
मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे
  • मध्य प्रदेश

मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित

Rohan Umak March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.