Bengaluru Girl Harassment Case: कर्नाटक के बेंगलुरु में 22 दिसंबर को एक चौकाने वाली घटना सामने आई. जिसमें प्रपोजल ठुकराने पर 21 साल की युवती के साथ छेड़छाड़ और मारपीट की गई. यह घटना ज्ञानज्योतिनगर स्थित एक PG के बाहर हुई और पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई।
Bengaluru Girl Harassment Case: CCTV फुटेज में दर्ज भयावह मंजर
वीडियो में देखा गया कि युवती अपनी सहेली के साथ स्कूटी पर बैठी थी. तभी आरोपी काले रंग की कार से पहुंचा और स्कूटी के पास खड़ी युवती के पास जाकर उसके शरीर को दबोचने और कपड़े फाड़ने की कोशिश करता है । आरोपी ने युवती के सिर, पीठ और गर्दन पर कई बार हमला किया। युवती अपने आप को बचाने के लिए चीखती रही लेकिन आसपास मौजूद 2-3 लोग मदद के लिए आगे नहीं आए. घटना के तुरंत बाद आरोपी अपनी कार में बैठकर फरार हो गया।
Bengaluru Girl Harassment Case: इंस्टाग्राम से शुरू हुआ मामला
Bengaluru Girl Harassment Case | Naveen Kumar Arrested: पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी नवीन कुमार एन येलहंका के पास बिलमरनहल्ली का निवासी है। वह इंस्टाग्राम के जरिए युवती के संपर्क में आया था 30 सितंबर को युवती ने ऑफिस से जुड़ा एक विज्ञापन पोस्ट किया था जिस पर नवीन ने संपर्क किया। कुछ दिन चैट करने के बाद दोनों ने मोबाइल नंबर शेयर किए. इसके बाद आरोपी लगातार कॉल और मैसेज करके युवती को परेशान करने लगा।
Naveen Kumar Arrested: पीछा और मानसिक उत्पीड़न
Bengaluru Girl Harassment Case | Naveen Kumar Arrested: युवती ने पुलिस को बताया कि शुरुआती तीन महीने तक व्यवहार सामान्य था लेकिन बाद में आरोपी ने जबरन प्रेम प्रस्ताव देना शुरू किया. मना करने के बावजूद वह पीछा करने और धमकाने लगा। युवती को डर के कारण नौकरी छोड़नी पड़ी और PG बदलना पड़ा। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है ।
Also Read- वीर बाल दिवस कब है, जानिए इस दिन से जुड़ा इतिहास!
