Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • Bengali language in school curriculum Uttarakhand: बंगाली समाज को सीएम धामी की सौगात, बंगाली भाषा को पाठ्यक्रम में शामिल करने की तैयारी
  • उत्तराखंड

Bengali language in school curriculum Uttarakhand: बंगाली समाज को सीएम धामी की सौगात, बंगाली भाषा को पाठ्यक्रम में शामिल करने की तैयारी

Aditya Mishra July 3, 2025

मुख्यमंत्री को सौंपी गई मांग, मिला सकारात्मक जवाब

Bengali language in school curriculum Uttarakhand: खबर उत्तराखंड के रुद्रपुर से है जहां विधायक शिव अरोरा ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को एक पत्र के माध्यम से बंगाली समाज की दो अहम मांगें रखी थीं। और वो मांग थी कि मेधावी छात्रों के लिए छात्रवृत्ति और बंगाली भाषा को शिक्षा के पाठ्यक्रम में शामिल करना। मुख्यमंत्री ने दोनों मांगों को गंभीरता से लिया और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

हरिचाँद-गुरुचाँद स्मृति छात्रवृत्ति कोष को मिली मंजूरी

बतादें की विधायक शिव अरोरा ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री धामी ने ‘हरिचाँद-गुरुचाँद स्मृति छात्रवृत्ति कोष’ की स्थापना को मंजूरी दे दी है। यह छात्रवृत्ति आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन मेधावी बंगाली छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में मदद करेगी। यह कोष बंगाली समाज को शिक्षा के क्षेत्र में मजबूती प्रदान करेगा।

बंगाली समाज का ऐतिहासिक योगदान और संघर्ष

विधायक ने बताया कि बांग्लादेश विभाजन के समय बंगाली समाज के लोगों ने अपनी संस्कृति और धर्म की रक्षा के लिए इस्लामी कट्टरपंथियों के आगे झुकने से इनकार कर दिया। इसके चलते वे भारत में शरणार्थी बनकर आए और उत्तराखंड के तराई क्षेत्र में बस गए। आज भी वे तराई के विकास में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

बंगाली भाषा को पाठ्यक्रम में शामिल करने की पहल

विधायक ने यह भी कहा कि बंगाली भाषा धीरे-धीरे विलुप्त हो रही है, जबकि नई शिक्षा नीति 2020 मातृ भाषाओं को संरक्षित करने पर ज़ोर देती है। इस पर मुख्यमंत्री धामी ने सचिव, विद्यालयी शिक्षा को निर्देशित किया है कि बंगाली भाषा को पाठ्यक्रम में शामिल करने की दिशा में शीघ्र कार्यवाही की जाए।

मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता की सराहना

Bengali language in school curriculum Uttarakhand: विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री धामी की इस संवेदनशील पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह निर्णय न केवल बंगाली समाज को सम्मान देने वाला है, बल्कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक विविधता को भी मजबूती देगा। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में सरकार और भी सकारात्मक निर्णय लेगी।

About the Author

Aditya Mishra

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Himadri Singh News: शहडोल सांसद ने अपने बेटी का दाखिला सरकारी स्कूल में कराया,शिक्षा को दिया बढ़ावा
Next: केदारनाथ मार्ग पर लैंडस्लाइड: 40 लोगों का रेस्क्यू, हिमाचल में बाढ़ से 11 की मौत

Related Stories

Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
हल्द्वानी में HPV टीकाकरण अभियान का हुआ आगाज़
  • उत्तराखंड

हल्द्वानी में HPV टीकाकरण अभियान का हुआ आगाज़; CM धामी ने अभियान को बताया मातृशक्ति की सुरक्षा का ऐतिहासिक संकल्प

Rohan Umak February 28, 2026
उत्तरकाशी में खाई में गिरी कार, 2 युवकों की मौत
  • उत्तराखंड

उत्तरकाशी में खाई में गिरी कार, 2 युवकों की मौत; SDRF ने रेस्क्यू अभियान चला कर बरामद की लाशें

Rohan Umak February 27, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.