Benefits of this fav item of Bholenath: भगवान भोलेनाथ की प्रिय वस्तुओं में से एक बेलपत्र है, यह न सिर्फ पूजा करने भगवान को अर्पित करने बस के काम नहीं आती बल्कि यह पत्ता हेल्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। हिंदू धर्म में बेलपत्र को बहुत पवित्र माना गया है। विशेष रूप से भक्तगण भगवान शिव को बेलपत्र चढ़ाकर उनका आशीर्वाद लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बेलपत्र केवल धार्मिक दृष्टिकोण से ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य के लिहाज से भी बेहद फायदेमंद है? अगर नहीं तो हम बताते हैं…
बेलपत्र में पाए जाने वाले पोषक तत्व
बेलपत्र को संस्कृत में बिल्व पत्र कहा जाता है और आयुर्वेद में इसका विशेष स्थान है। इसमें कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जैसे – विटामिन A, C, B1, B6, साथ ही कैल्शियम और फाइबर की भी भरपूर मात्रा होती है। बेलपत्र में मौजूद ये तत्व न केवल शरीर को ऊर्जा देते हैं, बल्कि कई गंभीर बीमारियों से भी लड़ने में मदद करते हैं।
आइए जानते हैं कि बेलपत्र का सेवन कैसे करना चाहिए और किन स्वास्थ्य समस्याओं में ये लाभकारी है।

कैसे करें बेलपत्र का सेवन?
1. सुबह-सुबह ताजा बेलपत्र को अच्छी तरह धोकर खाली पेट चबाकर खाया जा सकता है।
2. बेलपत्र को कूटकर या पीसकर उसका रस निकाला जा सकता है।
3. इसी चाय बनाकर भी सेवन किया जा सकता है, जिसमें तुलसी या अदरक मिलाकर और भी फायदेमंद बनाया जा सकता है।
4. सुखाए गए बेलपत्र का पाउडर बनाकर गर्म पानी या शहद के साथ लिया जा सकता है।

खाली पेट बेलपत्र खाने के अद्भुत फायदे
डायबिटीज नियंत्रण में मददगार
आज की लाइफस्टाइल में डायबिटीज एक आम लेकिन गंभीर समस्या बन चुकी है। बेलपत्र में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। नियमित रूप से खाली पेट बेलपत्र का सेवन करने से इंसुलिन की क्रिया में सुधार होता है, जिससे डायबिटीज मरीजों को लाभ मिल सकता है।
कब्ज से राहत दिलाए
कब्ज एक सामान्य लेकिन परेशान करने वाली समस्या है। बेलपत्र में मौजूद फाइबर और प्राकृतिक तत्व आंतों को सक्रिय करते हैं, जिससे मल आसानी से निकलता है और कब्ज से राहत मिलती है। इसके अलावा यह पेट को ठंडक भी देता है।

पाचन क्रिया को दुरुस्त करे
बेलपत्र में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाती है। जिन लोगों को बार-बार पेट में भारीपन, गैस या अपच जैसी समस्याएं रहती हैं, उन्हें बेलपत्र का सेवन जरूर करना चाहिए।
इम्यूनिटी बूस्टर
बेलपत्र में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन C और फाइटोन्यूट्रिएंट्स शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं। अच्छी इम्यूनिटी शरीर को संक्रमण, मौसमी बीमारी और वायरस से लड़ने में सक्षम बनाती है।
आंतों को रखे स्वस्थ
बेलपत्र का सेवन आंतों की सफाई करने में भी उपयोगी है। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण आंतों से टॉक्सिन निकालकर उन्हें स्वस्थ बनाए रखते हैं। यह पेट के संक्रमण से भी रक्षा करता है।
