Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Lifestyle
  • Benefits of Money Plant: मनी प्लांट के फायदे, वास्तु शास्त्र में क्या महत्व है जानिए..?
  • Lifestyle

Benefits of Money Plant: मनी प्लांट के फायदे, वास्तु शास्त्र में क्या महत्व है जानिए..?

Hema Gupta March 23, 2025

Benefits of Money Plant: मनी प्लांट (Money Plant) एक लोकप्रिय इनडोर पौधा है, इसे सकारात्मक ऊर्जा के कारण घरों और ऑफिसों में लगाया जाता है। इसे वैज्ञानिक रूप से Epipremnum aureum कहा जाता है। यह पौधा न केवल घर की शोभा बढ़ाता है, बल्कि कई स्वास्थ्य और वास्तु लाभ भी प्रदान करता है। आज हम मनी प्लांट से जुड़ी पूरी जानकारी देंगे।

Read More: Benefits Of Mustard Oil: जानिए सरसों तेल के फायदे…

आपको बता दें कि, मनी प्लांट का फायदा लेने के लिए उसका सही दिशा में होना बहुत जरूरी है क्योंकि दिशाओं से मिलने वाली ऊर्जा से ही यह घर में सुख समृद्धि लाता है। यह हमारे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देता है और धन धान्य की कमी नहीं होती। अगर गलत दिशा में इस पौधे को लगाया जाए तो कई नुकसान भी होते हैं। आइए जाने इसके बारें में…

Benefits of Money Plant: मनी प्लांट के प्रकार…

1. गोल्डन मनी प्लांट – इसमें सुनहरे-हरे रंग की पत्तियां होती हैं।

2. ग्रीन मनी प्लांट – इसकी पत्तियां पूरी तरह से हरी होती

3. नियॉन मनी प्लांट – यह हल्के हरे और नियॉन रंग की चमकदार पत्तियों वाला होता है।

4. साटिन मनी प्लांट – इसकी पत्तियां थोड़ी मोटी और मखमली होती हैं।

5. मरबल क्वीन मनी प्लांट – इसकी पत्तियों पर सफेद और हरे रंग का मिश्रण होता है।

इस दिशा में लगाएं मनी प्लांट…

वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट को घर के दक्षिण-पूर्व दिशा (आग्नेय दिशा) में लगाना बहुत शुभ माना जाता है। इस दिशा के स्वामी प्रथम पूज्य भगवान गणेश और शुक्र देव हैं। जो सुख, समृद्धि और संपत्ति के कारक माने जाते हैं। घर के अंदर इस प्लांट को सही दिशा में लगाने से सुख समृद्धि और सकारात्मकता आती है।यह पौधा घर के अंदर ही लगाना चाहिए, क्योंकि बाहर रखना शुभ नहीं माना जाता हैं।

1. वास्तु शास्त्र और फेंगशुई में मनी प्लांट को समृद्धि और सफलता का प्रतीक माना जाता है।

2. वास्तु के अनुसार, परिवार के मुखिया या घर के बड़े व्यक्ति को मनी प्लांट में पानी देना चाहिए, जिससे सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

3. यदि इसकी बेल को ऊपर की ओर बढ़ाया जाए तो यह उन्नति का प्रतीक होता है।

4. उत्तर दिशा करियर और व्यवसाय में सफलता के लिए इस दिशा में मनी प्लांट रखना लाभकारी होता है।

5. पूर्व दिशा घर में खुशहाली लाने के लिए इसे पूर्व दिशा में रख सकते हैं।

Benefits of Money Plant: मनी प्लांट के फायदे…

वायु शुद्ध करने में सहायक…

मनी प्लांट घर के अंदर की हवा को शुद्ध करने में सहायक होता है। यह हवा से हानिकारक तत्वों जैसे कि फॉर्मल्डिहाइड, बेंजीन और कार्बन मोनोऑक्साइड को हटाने में मदद करता है।

सकारात्मक ऊर्जा और वास्तु शास्त्र में महत्व…

वास्तु शास्त्र और फेंगशुई के अनुसार, मनी प्लांट घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा लाने वाला पौधा माना जाता है। इसे सही दिशा में लगाने से आर्थिक प्रगति होती है।

मानसिक तनाव कम करें…

मनी प्लांट को देखने से मानसिक शांति मिलती है और यह तनाव को कम करने में मदद करता है।

ऑक्सीजन बढ़ाने में सहायक..

मनी प्लांट रात के समय भी ऑक्सीजन छोड़ता है, जिससे घर में ताजगी बनी रहती है।

Benefits of Money Plant: मनी प्लांट की देखभाल कैसे करें?

1. इस पौधे के लिए अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी उपयुक्त होती है। आप सामान्य गार्डनिंग मिट्टी में रेत और खाद मिलाकर इसे तैयार कर सकते हैं।

2. पानी देने का सही तरीका

3. गर्मियों में इसे सप्ताह में 2-3 बार पानी दें।

4. सर्दियों में सप्ताह में एक बार पानी देना पर्याप्त होता है।

5. मिट्टी में पानी जमा न होने दें, वरना जड़ें सड़ सकती हैं।

6. मनी प्लांट को अप्रत्यक्ष धूप में रखना सबसे अच्छा होता है।

7. अधिक तेज धूप में इसकी पत्तियां पीली पड़ सकती हैं।

8. महीने में एक बार जैविक खाद (जैसे गोबर की खाद या कम्पोस्ट) डालना चाहिए।

9. अधिक रासायनिक उर्वरकों का उपयोग करने से बचें।

10. यदि मनी प्लांट की पत्तियां सूखने लगें तो उन्हें काट देना चाहिए।

11. इसे समय-समय पर ट्रिम करने से इसकी ग्रोथ बेहतर होती है।

Benefits of Money Plant: Conclusion निष्कर्ष

मनी प्लांट एक सुंदर और कम देखभाल वाला और वास्तु के हिसाब से शुभ माना है। यह घर की शोभा बढ़ाने के साथ-साथ शुद्ध हवा और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। सही देखभाल और उचित दिशा में लगाने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। अगर आप अपने घर या ऑफिस में हरियाली और समृद्धि लाना चाहते हैं, तो मनी प्लांट बेहद कारगर है।

 

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Benefits Of Mustard Oil: जानिए सरसों तेल के फायदे…
Next: Actor 11 vs Politician 11 Match: ‘टीबी मुक्त भारत अवेयरनेस’ मैच का हिस्सा बने सलमान खान…

Related Stories

Hair Protection Tips
  • Lifestyle

Hair Protection Tips: होली खेलने के पहले और बाद में करें ये काम, बाल को नहीं होगा कोई नुकसान!

Hema Gupta February 28, 2026
पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे
  • Lifestyle

पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे

Rohan Umak February 27, 2026
जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण
  • Lifestyle

जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण

Rohan Umak February 26, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.