Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Lifestyle
  • Benefits OF Makhana: इस तरह से खाएंगे मखाना तो वजन घटाने से लेकर मिलेंगे कई चमत्कारी फायदे!
  • Lifestyle

Benefits OF Makhana: इस तरह से खाएंगे मखाना तो वजन घटाने से लेकर मिलेंगे कई चमत्कारी फायदे!

Hema Gupta May 19, 2025

Benefits OF Makhana: भारतीय रसोई में इस्तेमाल होने वाले पारंपरिक खाद्य पदार्थों में से एक है मखाना, जिसे फॉक्स नट्स या कमल के बीज (Lotus Seeds) भी कहा जाता है। देखने में छोटा और हल्का लगने वाला यह खाद्य पदार्थ स्वास्थ्य के लिहाज से बेहद शक्तिशाली और लाभकारी है। मखाना एक हेल्दी स्नैक है, यह लोफैट फूड है। यह डायबिटीज, सूजन, वजन घटाने, पाचन, एनीमिया और पीसीओएस जैसी स्थितियों में फायदेमंद हो सकता है। आज हम आपको बताएंगे की मखाना कैसे और कब खाना चाहिए, इसको खाने से क्या लाभ होते हैं।

Read More: RR vs PBKS Toss: पंजाब ने चुनी बल्लेबाजी, राजस्थान टीम में संजू सैमसन की वापसी..

मखाना के पोषक तत्व…

मखाना पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें प्रोटीन, फाइबर (रेशा, कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, एंटीऑक्सिडेंट्स, कार्बोहाइड्रेट्स (कम मात्रा में), सोडियम (न्यूट्रल स्तर पर) तत्व पाए जाते हैं।यह एक लो-फैट, लो-कैलोरी और हाई-न्यूट्रिशन स्नैक है जो वज़न कम करने वालों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनता है।

जानिए मखाना खाने के फायदे..

वजन घटाने में सहायक..

मखाना कम कैलोरी और हाई फाइबर वाला खाद्य पदार्थ है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है और बार-बार खाने की इच्छा नहीं होती। इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म भी तेज होता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।

दिल के लिए फायदेमंद..

मखाना में एंटीऑक्सिडेंट्स और मैग्नीशियम की भरपूर मात्रा होती है, जो हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। यह खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने में सहायक होता है और ब्लड प्रेशर को संतुलित रखता है।

डायबिटीज में लाभकारी..

मखाने में लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जिससे यह ब्लड शुगर को अचानक नहीं बढ़ने देता। डायबिटीज के मरीजों के लिए यह एक सुरक्षित और हेल्दी स्नैक हो सकता है।

हड्डियों को बनाएं मजबूत..

कैल्शियम से भरपूर मखाना हड्डियों को मज़बूती देता है। बढ़ती उम्र में जोड़ों के दर्द और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं से बचाव के लिए मखाना लाभकारी माना जाता है।

किडनी के लिए लाभदायक…

मखाना डिटॉक्स करने में मदद करता है। यह किडनी को स्वस्थ बनाए रखने में सहायक होता है और पेशाब से जुड़े विकारों को भी दूर करने में मदद करता है।

प्रजनन स्वास्थ्य के लिए उपयोगी..

आयुर्वेद के अनुसार मखाना पुरुषों और महिलाओं दोनों के प्रजनन स्वास्थ्य को सुधारने में मदद करता है। यह स्पर्म काउंट बढ़ाने और महिलाओं की फर्टिलिटी में सुधार लाने के लिए जाना जाता है।

मानसिक तनाव और अनिद्रा में राहत..

मखाना में मौजूद अमीनो एसिड्स और मैग्नीशियम मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। यह नींद को बेहतर बनाने और स्ट्रेस को कम करने में भी सहायक है।

मखाना खाने का सही समय..

1. सुबह खाली पेट..

एक मुट्ठी मखाना सुबह खाली पेट खाना शरीर को एनर्जी देने और पाचन में मदद करने के लिए अच्छा होता है।

2. नाश्ते में..

आप इसे भूनकर या दूध के साथ खा सकते हैं। यह दिन की शुरुआत के लिए एक हेल्दी विकल्प है।

3. शाम के स्नैक्स में..

जिन्हें दिन के बीच में भूख लगती है, वे चाय के साथ तले-भुने विकल्पों की जगह भुना हुआ मखाना खा सकते हैं।

4. रात को सोने से पहले..

थोड़ी मात्रा में मखाना रात को भी खाया जा सकता है, खासकर अगर आप अनिद्रा या मानसिक तनाव से जूझ रहे हों। दूध में मिलाकर लेने से यह और ज्यादा असरकारक होता है।

कैसे करें मखाने का सेवन?

1. भूनकर

यह सबसे आम और सरल तरीका है। घी या हल्का तेल लगाकर मखाने को भून लें और ऊपर से काला नमक या चाट मसाला छिड़कें।

2. खीर बनाकर

मखाने की खीर स्वादिष्ट और पौष्टिक होती है। दूध, सूखे मेवे और थोड़ी सी चीनी के साथ बनाएं।

3. सब्जी या करी में

कुछ लोग मखाने को पनीर या आलू की सब्जी में डालकर भी खाते हैं।

4. ड्रायफ्रूट मिक्स में

मखाने को बादाम, काजू, किशमिश आदि के साथ मिलाकर हेल्दी ड्रायफ्रूट मिक्स तैयार किया जा सकता है।

विशेषज्ञों की राय…

डायटीशियन और न्यूट्रिशनिस्ट्स का मानना है कि मखाना एक “सुपरफूड” है जिसे नियमित आहार में शामिल किया जा सकता है। लेकिन इसकी मात्रा सीमित होनी चाहिए — दिन में लगभग 30–50 ग्राम (एक मुट्ठी) मखाना पर्याप्त होता है।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव का आज इंदौर दौरा,अहिल्याबाई आयोजन पर विशेष फोकस
Next: झाबुआ हादसा: तालाब पर गिरी आकाशीय बिजली ने छीनी दो जिंदगियां, दो की हालत नाजुक

Related Stories

Hair Protection Tips
  • Lifestyle

Hair Protection Tips: होली खेलने के पहले और बाद में करें ये काम, बाल को नहीं होगा कोई नुकसान!

Hema Gupta February 28, 2026
पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे
  • Lifestyle

पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे

Rohan Umak February 27, 2026
जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण
  • Lifestyle

जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण

Rohan Umak February 26, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..
  • electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!
  • PV Sindhu Stuck In Dubai: ईरान के हमले के बीच दुबई में फंसी पीवी सिंधु, दे रहीं वहां के हालात की खबर..
  • खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा के हाथ ईरान की कमान
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.