Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Lifestyle
  • Benefits of Eating Raisins: जानिए सेहत के लिए किशमिश कितना फायदेमंद?
  • Lifestyle

Benefits of Eating Raisins: जानिए सेहत के लिए किशमिश कितना फायदेमंद?

Hema Gupta March 9, 2025

Benefits of Eating Raisins: किशमिश यानी सूखे अंगूर को भारतीय रसोई में मिठास और पोषण का एक बेहतरीन स्रोत है। यह न केवल स्वादिष्ट होती है, बल्कि इसमें कई पोषक तत्व भी होते हैं जो शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। खानपान में अक्सर ही सूखे मेवे शामिल किए जाते हैं। इन मेवों को स्नैक्स की तरह भी खा लेते हैं। लेकिन अगर किशमिश को पानी में भिगोकर खाया जाए तो शरीर के लिए और ज्यादा लाभकारी होते है। इसे प्रतिदिन खाने से स्वास्थ में काफी लाभ मिलता हैं।

Read More: Benefits Of Cucumber: जानिए खीरे के खाने फायदे..

Benefits of Eating Raisins: किशमिश में मौजूद पोषक तत्व

यह विटामिन, खनिज, एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर से भरपूर होती है, जो संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद साबित होती है। किशमिश को प्राकृतिक मिठास का खजाना भी कहा जाता है। इसमें कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए आवश्यक होते हैं।

100 ग्राम किशमिश में

1.कैलोरी: 299 किलो कैलोरी
2.कार्बोहाइड्रेट: 79 ग्राम
3.फाइबर: 3.7 ग्राम
4.प्रोटीन: 3.1 ग्राम
5.फैट: 0.5 ग्राम
6.कैल्शियम: 50 मिलीग्राम
7.पोटैशियम: 749 मिलीग्राम
8.मैग्नीशियम: 32 मिलीग्राम
9.आयरन: 1.88 मिलीग्राम
10.विटामिन सी: 2.3 मिलीग्राम
11.विटामिन बी6: 0.17 मिलीग्राम
14.किशमिश खाने के 10 जबरदस्त फायदे

Benefits of Eating Raisins: किशमिश खाने के फायदे..

1. पाचन तंत्र को सुधारने में मददगार

किशमिश में घुलनशील फाइबर होता है, जो पाचन को बेहतर बनाता है और कब्ज की समस्या को दूर करता है। अगर आप रोज सुबह भीगी हुई किशमिश खाते हैं, तो इससे आपकी आंतों का स्वास्थ्य सुधरता है।

2. शरीर को एनर्जी

किशमिश प्राकृतिक शर्करा (ग्लूकोज और फ्रुक्टोज) से भरपूर होती है, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा देती है। व्यायाम करने से पहले या बाद में किशमिश खाना फायदेमंद होता है।

3. हड्डियों को मजबूत बनाएं

इसमें मौजूद कैल्शियम और बोरॉन हड्डियों की मजबूती के लिए फायदेमंद होता है। खासकर महिलाओं के लिए यह बहुत लाभकारी है क्योंकि यह ऑस्टियोपोरोसिस (हड्डियों की कमजोरी) को रोकने में मदद करता है।

4. खून की कमी को दूर करें

किशमिश में आयरन की भरपूर मात्रा होती है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन को बढ़ाने में मदद करती है। इसे खाने से शरीर में खून की कमी दूर होती है।

5. इम्यूनिटी को बढ़ाएं

किशमिश में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन सी और विटामिन बी6 इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं। यह शरीर को बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने की ताकत देता है।

6. वजन बढ़ाने में मददगार

अगर आपका वजन कम है और आप हेल्दी तरीके से बढ़ाना चाहते हैं, तो किशमिश को अपनी डाइट में शामिल करें। इसमें नैचुरल शुगर और कैलोरी होती है, जो वजन बढ़ाने में सहायक होती है।

7. दिल को स्वस्थ रखता है

किशमिश में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइबर और पोटैशियम दिल की बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद करते हैं। यह कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है और हाई ब्लड प्रेशर को भी कम करता है।

8. त्वचा के लिए फायदेमंद

किशमिश में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी त्वचा को चमकदार और जवान बनाए रखते हैं। यह डेड स्किन सेल्स को हटाकर नई कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है।

9. बालों के लिए लाभदायक

आयरन और विटामिन सी से भरपूर किशमिश बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है और बालों का झड़ना कम करता है।

10. तनाव और डिप्रेशन को कम करें

इसमें मौजूद मैग्नीशियम और पोटैशियम तनाव को कम करने में मदद करते हैं। यह मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है और डिप्रेशन को दूर करने में सहायक होता है।

Benefits of Eating Raisins: किशमिश खाने का सही तरीका-समय..

1. रातभर पानी में भिगोई हुई किशमिश सुबह खाने से शरीर को ज्यादा फायदा मिलता है। इससे शुगर और कैलोरी कम हो जाती है और पोषक तत्वों का अवशोषण बेहतर होता है।

2. अगर आपको नींद न आने की समस्या है, तो रात में किशमिश खाना फायदेमंद हो सकता है। इसमें मौजूद ट्रिप्टोफैन अच्छी नींद लाने में मदद करता है।

3. अगर आप वर्कआउट करते हैं, तो एक्सरसाइज से 30 मिनट पहले किशमिश खाने से आपको एनर्जी मिलेगी और थकान कम होगी।

4. कमजोरी महसूस कर रहे हैं, तो दूध के साथ किशमिश खाना बहुत फायदेमंद होता है। यह हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाता है।

Benefits of Eating Raisins:  Conclusion निष्कर्ष

किशमिश एक फायदेमंद ड्राईफ्रूट हैं। जो शरीर को एनर्जी, हड्डियों को मजबूती, पाचन सुधारने और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करती है। इसे सुबह भीगोकर खाना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। अगर आप अपनी डाइट में इसे नियमित रूप से शामिल करते हैं। तो यह आपकी सेहत के लिए बहुत लाभदायक हो सकता है।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: IND vs NZ CT 2025 Final: न्यूजीलैंड ने भारत को 252 रन का दिया टारगेट..
Next: meaning of falling in dream: सपने में ऊंचाई या मंदिर की सीढ़ी से गिरना, आखिर क्या कहते हैं आपके सपने?

Related Stories

Hair Protection Tips
  • Lifestyle

Hair Protection Tips: होली खेलने के पहले और बाद में करें ये काम, बाल को नहीं होगा कोई नुकसान!

Hema Gupta February 28, 2026
पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे
  • Lifestyle

पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे

Rohan Umak February 27, 2026
जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण
  • Lifestyle

जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण

Rohan Umak February 26, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.