Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Lifestyle
  • Benefits Of Carrots: औरेंज कलर की खाएं ये सब्जी, मिलेंगे भरपूर लाभ!
  • Lifestyle

Benefits Of Carrots: औरेंज कलर की खाएं ये सब्जी, मिलेंगे भरपूर लाभ!

Hema Gupta December 8, 2025

Benefits Of Carrots: गाजर एक हल्के औरेंज, गुलाबी रंग की दिखने वाली सब्जी है, ये ठंडियों में बेहद फायदेमंद हैं, इसके सेवन से न केवल हमारे शरीर को ऊर्जा मिलती है, बल्कि यह आंखों की रोशनी के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है, इसमें विटामिन A, विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो कि हमारे शरीर को स्वास्थ रखने में मदद करते हैं।

Read More: Winter diet tips: ठंड के मौसम में अपनी डाइट में जरूर शामिल करे

गाजर खाने के फायदे…

गाजर में बीटा-कैरोटीन नाम का एक मजबूत एंटीऑक्सीडेंट भी पाया जाता है, जो हमारी हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। आधे कप गाजर में 25 कैलोरी, 6 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 2 ग्राम फाइबर, 3 ग्राम शुगर और 0.5 ग्राम प्रोटीन होता है। आइए जानते हैं गाजर खाने के फायदे…

खून की कमी को दूर करें

एनीमिया की समस्या दूर करने के लिए रोज सुबह गाजर का रस निकालकर पिएं। यह बहुत ही गुणकारी और लाभकारी होता है। जिससे खून में बढ़ोतरी होती है। रोजाना गाजर का रस पीने से शरीर का सिस्टम ठीक होता है। रोजाना छिलके समेत एक कच्ची गाजर का सेवन करने से कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है। गाजर को इसके छिलके के साथ खाने से इंसुलिन और ब्लड शुगर लेवल तेजी से नहीं बढ़ते हैं।

आंखों की सेहत के लिए फायदेमंद

गाजर का सेवन आंखों की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। गाजर में विटामिन A और बीटा कैरोटीन होता है, जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद करता है। यह मोतियाबिंद और रात के अंधेपन जैसी समस्याओं से बचाने में भी सहायक है।

वजन घटाने में मददगार

गाजर में कैलोरी की मात्रा कम होती है, जबकि इसमें फाइबर और पानी की अधिकता होती है, जिससे पेट भर जाता है। यह वजन घटाने में मददगार होता है और वजन को नियंत्रित रखने के लिए आदर्श आहार है।

पाचन तंत्र को बनाए मजबूत

गाजर में उच्च मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन क्रिया को सुचारू बनाता है। गाजर का सेवन कब्ज और अन्य पाचन संबंधी समस्याओं से राहत दिलाता है।

हृदय रोगों से बचाव

गाजर का सेवन हृदय रोगों से बचाव में मदद करता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो हृदय के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके अलावा, गाजर का सेवन रक्तचाप को भी नियंत्रित करने में सहायक होता है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

गाजर त्वचा के लिए भी बहुत लाभकारी होती है। इसमें मौजूद विटामिन C त्वचा को निखारने में मदद करता है। गाजर के सेवन से त्वचा में चमक आती है और यह त्वचा को सूर्य की हानिकारक किरणों से बचाता है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

गाजर में विटामिन K और कैल्शियम की अच्छी मात्रा होती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक होती है। यह हड्डियों की सेहत के लिए भी लाभकारी है और आर्थराइटिस जैसी समस्याओं से बचाव करता है।

NOTE- The information given has been taken from different websites, please take expert advice before adopting the information given.

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: rajasthan panchayat nikay chunav update: निकाय और पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज
Next: वंदे मातरम् पर चर्चा, मोदी ने नेहरू और जिन्ना पर लगाए आरोप, बोले – वंदे मातरम् के साथ विश्वासघात क्यों?

Related Stories

Hair Protection Tips
  • Lifestyle

Hair Protection Tips: होली खेलने के पहले और बाद में करें ये काम, बाल को नहीं होगा कोई नुकसान!

Hema Gupta February 28, 2026
पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे
  • Lifestyle

पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे

Rohan Umak February 27, 2026
जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण
  • Lifestyle

जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण

Rohan Umak February 26, 2026
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर किया नमन

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
  • CM नीतीश ने दी डॉ. राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि, महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया निरीक्षण
  • होली पर CM योगी का तोहफा, 1.86 करोड़ उज्जवला परिवारों को मिली सब्सिडी
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.