Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Lifestyle
  • Benefits Of Eating Banana: इस तरह से करें सेवन, ब्लड प्रेशर कंट्रोल से लेकर एनर्जी बूस्ट करने तक मिलेंगे फायदे!
  • Lifestyle

Benefits Of Eating Banana: इस तरह से करें सेवन, ब्लड प्रेशर कंट्रोल से लेकर एनर्जी बूस्ट करने तक मिलेंगे फायदे!

Hema Gupta February 3, 2026

Benefits Of Eating Banana: केला ऐसा फल है जो हर सीजन में आसानी से मिल जाता है, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह न केवल शरीर को ऊर्जा देता है, बल्कि केला खाने से पेट और शरीर से जुड़ी कई बीमारियां दूर भाग जाएंगी। केला विटामिन और मिनरल्स का भंडार है। यही वजह है कि केला का गुणकारी फल माना जाता है। केला खाने का सही समय और कुछ जरूरी सावधानियों के बारे में जानना भी जरूरी है। आइए जानते हैं केले से जुड़ी कुछ जानकारी..

Benefits Of Eating Banana: केले में मौजूद पोषक तत्व

केले में विटामिन A, विटामिन C, विटामिन B6, पोटैशियम, सोडियम, आयरन और कई दूसरे जरूरी एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं। केला हाई कैलोरी फूड है जिससे शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है। केला में प्रोटीन, कार्ब्स, फाइबर, मैग्नीशियम, कॉपर जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं।

Benefits Of Eating Banana: केला खाने के जबरदस्त फायदे

एनर्जी बूस्टर

अगर आपको जल्दी एनर्जी चाहिए, तो केला सबसे अच्छा ऑप्शन है। यह तुरंत शरीर को एनर्जी देता है और मसल्स की रिकवरी में भी मदद करता है। इसलिए इसे एथलीट्स और जिम करने वालों के लिए खासतौर पर फायदेमंद माना जाता है।

इम्यूनिटी बढ़ाए

केले को पोषक तत्वों का भंडार कहा जाता है। केला खाने से शरीर स्वस्थ और ताकतवर बनता है। इम्युनिटी मजबूत बनाने में भी केला मदद करता है। केले में विटामिन सी, ए और फोलेट पाया जाता है जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

Also Read-Benefits Of Patharchatta: पत्थरचट्टा एक ऐसा पौधा, पीरियड्स से लेकर पत्थरी में मिलेगी राहत!

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में कारगर

केला में पोटेशियम और मैग्नीशियम की मात्रा काफी होती है। अगर आप रोज 1-2 केला खाते हैं तो इससे ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। केला खाना बीपी के मरीज के लिए फायदेमंद माना जाता है।

पाचन में सुधार

अगर आप रोजाना 1-2 पके केले खाते हैं तो इससे पेट और पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर होती है। केला में फाइबर की मात्रा काफी होती है इसे खाने से कब्ज की समस्या को कम किया जा सकता है।

Also Read-Pickle Juice For Health Benefit: क्यों है विराट का फेवरेट ड्रिंक पिकल जूस, जानिए फायदे…

हड्डियों को बनाए मजबूत

हड्डियों से जुड़ी समस्या होने पर डाइट में केला जरूर शामिल करें। केला खाने से शरीर को मैग्नीशियम और कैल्शियम मिलता है जो बोन हेल्थ को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। अगर आप दूध के साथ केला खाते हैं तो ये और भी फायदेमंद होता है, जिससे हड्डियां मजबूत होती हैं।

केला खाने का सही तरीका

1. वजन बढ़ाने के लिए केला दूध के साथ खाना फायदेमंद होता है।

2. केला शेक हेल्दी और टेस्टी ऑप्शन है, खासतौर पर जिम जाने वालों के लिए।

3. दही और केले का कॉम्बिनेशन पाचन के लिए अच्छा होता है।

4. ओट्स और केले का मिश्रण एक हेल्दी ब्रेकफास्ट ऑप्शन है।

5. इसे अलग-अलग फलों और नट्स के साथ स्मूदी में मिलाकर खाया जा सकता है।

6. हेल्दी स्नैक के तौर पर केले के चिप्स भी खाए जा सकते हैं।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Golmaal 5 Film update: कॉमेडी फिल्म ‘गोलमाल 5’ में इस एक्टर ने की एंट्री!
Next: CM योगी ने दी युवाओं को सौगात, हर जिले में मिलेगा रोजगार

Related Stories

Hair Protection Tips
  • Lifestyle

Hair Protection Tips: होली खेलने के पहले और बाद में करें ये काम, बाल को नहीं होगा कोई नुकसान!

Hema Gupta February 28, 2026
पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे
  • Lifestyle

पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे

Rohan Umak February 27, 2026
जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण
  • Lifestyle

जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण

Rohan Umak February 26, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.