Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Lifestyle
  • Earthen Pot vs Refrigerator Water: बिजली बिल बचाव से लेकर स्वास्थ तक मिलेगी राहत…?
  • Lifestyle

Earthen Pot vs Refrigerator Water: बिजली बिल बचाव से लेकर स्वास्थ तक मिलेगी राहत…?

Hema Gupta April 22, 2025

Earthen Pot vs Refrigerator Water: गर्मियों का मौसम आते ही हर किसी की पहली जरूरत होती है ठंडा पानी। आधुनिक दौर में अधिकतर लोग पीने के पानी को ठंडा करने के लिए रेफ्रिजरेटर यानी फ्रिज का उपयोग करते है। लेकिन हमारे पूर्वजों द्वारा सदियों से इस्तेमाल किया जाने वाला मटका, न सिर्फ पानी को प्राकृतिक तरीके से ठंडा करता है, बल्कि यह स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों के लिए अधिक फायदेमंद माना जाता है।

Read More: Shakti Dubey All India Topper: UPSC रिजल्ट जारी, टॉप 5 में 3 महिलाएं शामिल…

अब भी गांवो में ज्यादातर लोग मटके का ही प्रयोग करते है, गांवो में बुजुर्ग लोग सुझाव देते हैं, कि फ्रिज का पानी काफी नुकसान दायक है, साथ ही फालतू में बिजली का बिल भी बढ़ता है। लेकिन मटके का पानी आपको ठंडक भी देगा और स्वस्थ रहने में भी मदद करता है। और इसमें कोई बिजली नही लगती।

Earthen Pot vs Refrigerator Water

Earthen Pot vs Refrigerator Water: कैसे ठंडा करता है मटका पानी को?

मटके का निर्माण मिट्टी से होता है और इसकी सतह छिद्रदार होती है। जब इसमें पानी भरा जाता है, तो कुछ मात्रा में पानी इसकी दीवारों से धीरे-धीरे वाष्पित हो जाता है। यह वाष्पीकरण एक शीतलन प्रक्रिया है जिसमें पानी की ऊपरी परत की गर्मी उड़ जाती है, जिससे पानी ठंडा रहता है। यह पूरी प्रक्रिया बिना किसी बिजली के होती है और पूरी तरह प्राकृतिक होती है।

स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से लाभ…

गले को खाराब होने से बचाए…

फ्रिज का अत्यधिक ठंडा पानी अक्सर गले की खराश, सर्दी और खांसी जैसी समस्याओं का कारण बनता है। वहीं मटके का पानी ठंडा होता है, लेकिन वह शरीर के तापमान से बहुत अधिक नीचे नहीं जाता। इसलिए इससे खांसी, सर्दी, गले में खरास इस तरह की समस्या भी नहीं होती

पाचन में सहायक…

आयुर्वेद के अनुसार, मटके का पानी शरीर की ‘त्रिदोष’ (वात, पित्त, कफ) की स्थिति को संतुलित करने में मददगार साबित होता है। यह अग्नि (पाचन शक्ति) को मजबूत करता है और पेट की गर्मी को शांत करता है। इसके विपरीत, फ्रिज का ठंडा पानी पाचन प्रक्रिया को धीमा करता है और भोजन के पाचन में बाधा बन सकता है।

प्राकृतिक मिनरल्स से भरपूर…

मिट्टी में मौजूद सूक्ष्म पोषक तत्व (micro-nutrients) जब पानी में मिलते हैं तो वह उसे और अधिक स्वास्थ्यवर्धक बना देते हैं। यह न केवल शरीर को ठंडक देता है बल्कि आवश्यक खनिज तत्वों की भी पूर्ति करता है। यह ताजगी का अहसास दिलाता है। और यह अपने आप ठंडा रहता है, इलेक्ट्रिक की जरुरत नहीं होती।

पर्यावरण के लिए वरदान..

मटका पूरी तरह से प्राकृतिक सामग्री से बनाया जाता है और जैविक रूप से नष्ट हो सकता है। इसके निर्माण में न तो किसी रसायन की आवश्यकता होती है, न ही ऊर्जा की खपत। इसके उलट, फ्रिज बनाने में भारी मात्रा में धातुओं, प्लास्टिक और ऊर्जा का उपयोग होता है, साथ ही यह बिजली की निरंतर खपत बढ़ाता है जो कि पर्यावरण की दृष्टि से हानिकारक है।

कम खर्चा लाभ ज्यादा…

एक अच्छी गुणवत्ता वाला मटका 100 से 300 रुपये के बीच आसानी से मिल जाता है और यह वर्षों तक उपयोग में लाया जा सकता है। वहीं फ्रिज में हजारों रुपये लग जाते हैं, और खराब होने पर भी ज्यादा पैसे हो जाते है। और उसके रखरखाव पर भी खर्च होता है। और नुकसान भी करता है।

चिकित्सकों और विशेषज्ञों की राय…

डॉ. कविता त्रिपाठी, एक आयुर्वेदाचार्य कहती हैं, “मटके का पानी शरीर की तासीर को संतुलित करता है। यह एक प्राकृतिक कूलेंट है और कई बीमारियों को रोकने में सहायक होता है। खासकर गर्मियों में इसका सेवन पाचन और त्वचा दोनों के लिए लाभकारी होता है।”

पर्यावरण विशेषज्ञ आदित्य रावल के अनुसार, “हर घर में मटके का उपयोग बढ़ाया जाए तो इससे बिजली की बचत होगी, कार्बन फुटप्रिंट कम होगा और मिट्टी से बने उत्पादों की मांग बढ़ेगी जिससे स्थानीय कुम्हारों और हस्तशिल्पियों को भी रोजगार मिलेगा।”

Earthen Pot vs Refrigerator Water: निष्कर्ष

हालांकि मटका एक उत्कृष्ट विकल्प है, लेकिन इसकी नियमित रुप से सफाई जरूरी होती है ताकि इसमें जीवाणु न पनपें, जिससे लंबे समय तक मटका चले और आपको पानी ठंडा मिलता रहे, वहीं आज के छोटे शहरी घरों में फ्रिज तो जरूरी वस्तु बन चुका है, ऐसे में मटके का प्रयोग भूल चुके है। लेकिन मटका फ्रिज से ज्यादा बेहतर है।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: BARWANI NEWS: स्वास्थ्य विभाग में बड़ा विरोध,800 संविदा कर्मचारियों की हड़ताल की चेतावनी
Next: BARWANI HOSPITAL: आपने नही देखा होगा ऐसा ऑपरेशन ,मरीज का मुंह तार से सीला

Related Stories

Hair Protection Tips
  • Lifestyle

Hair Protection Tips: होली खेलने के पहले और बाद में करें ये काम, बाल को नहीं होगा कोई नुकसान!

Hema Gupta February 28, 2026
पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे
  • Lifestyle

पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे

Rohan Umak February 27, 2026
जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण
  • Lifestyle

जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण

Rohan Umak February 26, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
  • ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..
  • electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.